रामानुजगंज. Murder case solved: रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत बेलवादामर जंगल में दोलंगी तिराहा के पास धारदार हथियार से युवक की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को धारा 302, 201 के तहत भी जेल भेज दिया। दरअसल मृतक मुख्य आरोपी की पत्नी से मोबाइल पर बात करता था, इससे वह उसपर नाराज रहता था। आरोपी ने मृतक को सबक सिखाने 2 युवकों को 1 लाख 80 हजार की सुपारी भी दी थी। पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने रामानुजगंज थाने में आयोजित के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की।