
Rain in very 1st day of Nautapa
बलरामपुर. Nautapa: पखवाड़ेभर से पड़ रही भीषण गर्मी एवं तापमान औसत 40 डिग्री के आसपास स्थिर हो जाने से लोगों का हाल बेहाल हो गया था। इसी बीच नौतपा भी शुरु हो गया। लोगों का अंदेशा था कि 25 तारीख से शुरु हो रहे नौतपा में तापमान अपने चरम सीमा पर रहेगा। लेकिन पहले दिन लोगों को सूर्य की तपिश से राहत मिली। इधर नौतपा के पहले दिन सूर्य भगवान ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया, वे 8 जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे।
बलरामपुर में नौतपा के पहले दिन दोपहर 1 बजे तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 36 डिग्री ही पहुंच पाया। इसके बाद अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ एवं आसमान में घने बादलों का जमावड़ा होने के अलावा तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ लगभग 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई।
इससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। लेकिन बिजली की आंख मिचौली एवं भीषण गर्मी में थोड़ी सी बारिश से लोगों को शाम होते ही उमस का सामना करना पड़ा।
सूर्य भगवान ने रोहिणी नक्षत्र में किया प्रवेश
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 25 मई से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किए हैं जो 8 जून तक रहेंगे। ऐसी मान्यता है इस दौरान सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ती हैं और तापमान अपने चरम पर रहता है। नौतपा के पहले दिन झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली है लेकिन आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पडऩे के आसार हंै।
24 घंटे तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी 24 घंटे तक मौसम की इसी तरह बने रहने की संभावना है। इस दौरान स्थानीय प्रभाव से कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने एवं बिजली गिरने की संभावना है।
Published on:
25 May 2023 07:31 pm

बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
