
Ramvichar Netam
बलरामपुर. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण हेतु बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर एवं रामचन्द्रपुर में आज मतदान होगा। इसके लिए मतदान दल रवाना हो गए है। तीसरे चरण के मतदान में जिला पंचायत सदस्य की 6 सीटों पर मतदान होना है। (Panchayat election)
इसमें भाजपा के दिग्गज नेता व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, क्योंकि दो निर्वाचन क्षेत्रों से उनकी पत्नी पुष्पा नेताम व बेटी निशा नेताम चुनावी मैदान में हैं।
गौरतलब है कि तृतीय चरण के मतदान में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के 3 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद सदस्य 95 सरपंच तथा 1311 पंचों के पदों पर निर्वाचन होना है। इसी प्रकार जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के 3 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद सदस्य 91 सरपंच तथा 1248 पंचों के पदों पर निर्वाचन होना है।
राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम की बलरामपुर क्षेत्र में गहरी पैठ है। उनकी पत्नी पुष्पा नेताम निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, जबकि पुत्री पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं।
तीसरे चरण के चुनाव में 3 फरवरी को मतदान होगा और देर रात रिजल्ट भी आ जाएगा। ऐसे में रामविचार नेताम की प्रतिष्ठा भी इस बार दांव पर लगी हुई है।
इस बार भी भाजपा का पलड़ा भारी
बलरामपुर जिले में 14 जिला पंचायत क्षेत्र है। इनमें से प्रथम व द्वितीय चरण में 8 सीटों पर चुनाव हो चुका है। इसमें भाजपा के 6 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 2 सीटें गई हैं। तीसरे चरण में 6 सीटों पर मतदान होना है। इसके पूर्व भी बलरामपुर जिला पंचायत पर भाजपा का ही कब्जा था।
सरगुजा भाजपा खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Surguja BJP
Published on:
02 Feb 2020 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
