
Parliamentary secretary in hospital
राजपुर. संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणि महाराज (MLA Chintamani Maharaj) ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर तड़प रहे घायल को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। दरअसल सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक घायल हो गया था।
उसकी मदद को कोई आगे नहीं आ रहा था, इसी बीच वहां से गुजर रहे संसदीय सचिव (Parliamentary secretary) की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरु कराया। संसदीय सचिव के इस कार्य की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है।
संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज श्रीकोट से राजपुर एक निजी कार्यक्रम में आ रहे थे। इसी बीच ग्राम परसपानी के पास एक बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा था।
घायल को देखते हुए भीड़ जमा हो गई थी लेकिन किसी ने भी घायल को इलाज के लिए नहीं उठाया। इस दौरान वहां से गुजर रहे संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने घायल को पीएसओ की मदद से अपने वाहन में बैठाया और सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचे।
यहां उन्होंने घायल (Injured) का इलाज प्रारंभ कराया। घायल का इलाज बीएमओ डॉ. रामप्रसाद तिर्की के निरीक्षण में किया जा रहा है।
अन्य कांग्रेसी नेता भी पहुंचे
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संसदीय सचिव द्वारा घायल को लेकर पहुंचने की खबर पर प्रदेश प्रतिनिधि संतोष सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल पहुंचे थे।
Published on:
03 Jan 2021 12:01 am
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
