
Scorpio collided from truck
बलरामपुर. चांदो रोड पर बुधवार की रात एसपी बंगला के सामने एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। (Road accident) इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने मृतक के शव सहित 2 घायलों को निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
यहां से रेफर किए जाने के पश्चात एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि एक को अंबिकापुर लाया गया। यहां से भी चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे रायपुर रेफर कर दिया। चारों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे से बलरामपुर व टांगरमहरी में शोक का माहौल है।
बलरामपुर जिले के ग्राम ग्राम टांगरमहरी से बुधवार की रात ग्राम अमडंडा बारात गई थी। बारात में बलरामपुर निवासी 18 वर्षीय राहुल रजक पिता अशोक रजक, ग्राम टांगरमहरी निवासी 18 वर्षीय विष्णु प्रजापति पिता मुकेश प्रजापति, 18 वर्षीय सूरज प्रजापति पिता अनिल प्रजापति व पुरानडीह निवासी संजीव सिंह स्कॉर्पियो वाहन से गए थे।
अमडंडा नजदीक होने की वजह से ये कुछ ही देर बाद वापस लौटने के बाद दोबारा रात में लगभग 10.30 बजे शादी समारोह में काफी तेज रफ्तार में जा रहे थे।
बलरामपुर-चांदो रोड पर एसपी बंगला के नजदीक अचानक स्कॉर्पियो (Scorpio accident) खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में विष्णु व सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल व संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। (Road accident)
जनप्रतिनिधियों ने निकाला बाहर
घटना की सूचना मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंहदेव, जनपद अध्यक्ष विनय पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष भानु दीक्षित मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने वाहन से मृतकों के शव व दोनों घायलों को एंबुलेंस से बलरामपुर जिला अस्पताल भेजा।
यहां से राहुल व संजीव को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया, लेकिन राजपुर पहुंचते ही राहुल ने दम तोड़ दिया। वहीं संजीव की हालत गंभीर देख अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। रायपुर के अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
हादसे से ग्राम बलरामपुर व टांगरमहरी में शोक का माहौल है। जवान बच्चों की मौत से परिजन काफी सदमे में हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को काफी गमगीन माहौल में विष्णु, सूरज व राहुल का अंतिम संस्कार किया गया।
बलरामपुर जिले में सडक़ हादसे की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Balrampur Accident
Published on:
20 Feb 2020 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
