7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी से युवक बोला- मेरे पिता से हैं तुम्हारे अवैध संबंध, घर से निकल जाओ, फिर रॉड से किया हमला

Rod attack on wife: पिता से अवैध संबंध (Illegal relation) के शक में युवक ने रात में पत्नी की कर दी पिटाई, भागकर किसी और की बकरी बांधने वाले घर में गुजारी रात, रिपोर्ट पर पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज किया अपराध

2 min read
Google source verification
पत्नी से युवक बोला- मेरे पिता से हैं तुम्हारे अवैध संबंध, घर से निकल जाओ, फिर रॉड से किया हमला

Shankargarh police

कुसमी. Rod attack: एक युवक को लगता था कि उसके पिता के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध है। इसी शक में उसने 2 दिन पूर्व रात में पत्नी को घर से निकल जाने कहा। इसके बाद वह उससे मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान उसने रॉड से पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी किसी तरह से भाग निकली और गांव में ही बकरी बांधने वाले घर में जाकर छिप गई। पूरी रात उसने वहीं गुजारी और सुबह मायके पहुंचकर भाई को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसने मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जारगीम निवासी एक महिला ने शंकरगढ़ थाने में पति के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि गुरुवार को उसका पति रमेश काशी गांव के दुकान से चावल लेकर घर आया और चावल छोडक़र बस्ती की तरफ घूमने चला गया था।

फिर रात करीब 8 बजे घर लौटा और कमरे में सोने आया। इस दौरान उसने कहा कि तुम्हारा मेरे पिता के साथ अवैध संबंध है, तुम इस घर से भाग जाओ, वरना तुमको नहीं रखूंगा। इसके बाद वह गाली-गलौज करते हुए कहने लगा कि आज तुम्हें जान से मारकर फेंक दूंगा।

इसके बाद वह उसकी पिटाई करने लगा और लोहे के रॉड से हमला किया। इसके बाद उसने भागकर किसी तरह से जान बचाई। भागते समय उसने बस्ती में किसी के बकरी बांधने वाले घर में सोकर रात गुजारी।

यह भी पढ़ें: मातम में बदलीं नए साल की खुशियां: सडक़ हादसे में बाइक सवार 2 दोस्तों समेत 3 युवकों की मौत


थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
पीडि़ता ने दूसरे दिन सुबह शुक्रवार को घटना के संबंध में अपने बडे भाई बुटन काशी एवं मामा ओम प्रकाश को बताया। उनके कहने पर वह शंकरगढ़ थाने पहुंची और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति रमेश काशी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।