3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां ने इतना ही कहा- बहू को मायके से क्यों नहीं ले आते हो तो बेटे ने कर दी हत्या

ग्राम रेहड़ा में शराबी पुत्र ने पीट-पीटकर मां की कर दी हत्या, आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Jun 2018, 9:58 PM IST

jail

arrest

कुसमी. एक युवक शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में 3 दिन पूर्व विवाद होने पर उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। इधर रविवार की शाम मां ने बेटे से कहा कि बहू को क्यों नहीं ले आता है। इस बात पर वह गुस्सा हेा गया और अपनी 65 वर्षीय वृद्ध मां की डंडे से बेदम पिटाई कर दी।

घायल मां को बचाने उसने संजीवनी को भी फोन लगाया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इस बीच इलाज न मिलने से उसने घर में ही दम तोड़ दिया। मामले में कुसमी पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थानांतर्गत ग्राम रेहड़ा निवासी 65 वर्षीय चमरी बाई पति स्व. लरंगु राम गांव में ही अपने 25 वर्षीय पुत्र मच्चू नगेशिया के साथ रहती थी। मच्चू राम शराब पीने का आदी हो गया था और शराब पीकर अक्सर घर में पत्नी से विवाद करता था। उसकी पत्नी का मायके गांव में ही है।

दो-तीन दिन पूर्व भी झगड़ा होने के बाद उसकी पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इधर घर मे मच्चू राम व उसकी मां चमरी बाई रह रहे थे। रविवार की शाम को भी मच्चू ने शराब पी रखी थी।

इस बीच उसकी मां चमरी बाई ने बेटे मच्चू राम से कहा कि तुम बहू को घर लेकर क्यों नहीं आ रहे हो, यहां बहुत परेशानी हो रही है। इस बात को लेकर मां-बेटे में विवाद हो गया। इससे आवेश में आकर मच्चू नगेशिया ने घर में रखे डंडे से अपने मां की बेदम पिटाई कर दी, इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई।


संजीवनी 108 को लगाया था कॉल
मारपीट करने के बाद आरोपी ने घायल मां को अस्पताल पहुंचाने संजीवनी 108 में फोन भी लगाया, लेकिन वहां से सम्पर्क नहीं हो पाया, जिससे घर में पड़े-पड़े वृद्धा की मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलने पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मच्चू नगेशिया को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।