10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: पंडो जनजाति के 8 लोगों की पेड़ में बांधकर डंडे-बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल, पंचायत ने सुनाया फरमान

Brutally Beaten: सरपंच पति समेत गांव के दबंगों ने मछली चोरी (Fishes theft) का आरोप लगाकर वारदात को दिया अंजाम, 35-35 हजार का जुर्माना भी लगाया, पुलिस (Police) का कहना कि शिकायत होगी तो करेंगे कार्रवाई

2 min read
Google source verification
Brutally beaten

Pando's beaten in Panchayat

सनावल/रामानुजगंज. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के डिंडो चौकी क्षेत्र के ग्राम चेरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सरपंच पति सहित अन्य दबंगों ने तालाब से मछली चोरी का आरोप लगाकर पंडो जनजाति के 8 लोगों की पेड़ में बांधकर डंडे व बेल्ट से जमकर पिटाई की।

इस दौरान वहां मौजूद लोग उनसे गाली-गलौज भी करते रहे। नक्सलियों की तरह जन दरबार लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना 15 जून की बताई जा रही है। पिटाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Beaten Video Viral) हो रहा है।

वहीं चौकी प्रभारी का कहना है कि अभी शिकायतकर्ता सामने नहीं आए हैं, उनके आते ही कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पंडो जनजाति को सरकार द्वारा विशेष संरक्षण प्राप्त है।

सूत्रों के अनुसार चेरा पंचायत के सरपंच पति सत्यम यादव, जेपी यादव समेत गांव के अन्य दबंगों ने 15 जून को फार्म हाउस में पंचायत लगाया और पंडो जनजाति के नाबालिग समेत 8 लोगों की पेड़ से बांधकर तथा जमीन पर लिटाकर डंडे व बेल्ट से जमकर पिटाई की।

दबंगों का आरोप था कि गांव के तालाब में पाली गई मछलियों को पंडो जनजाति के लोगों द्वारा ही चोरी की गई है। पिटाई का आलम ये रहा कि पीडि़त जमीन पर लेट गए।

इधर सरपंच पति सहित दबंगों द्वारा सभी के ऊपर 35-35 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। उक्त जुर्माना सरपंच पति सत्यम यादव के पास जमा करने कहा गया है। दबंगों की इस कार्रवाई से पंडो जनजाति के लोग दहशत में हैं।

IMAGE CREDIT: Brutally beaten

अवैध रूप से पाली गई हैं मछलियां
सूत्रों के अनुसार जिस तालाब से मछली चोरी का आरोप दबंगों द्वारा लगाया गया है, उक्त तालाब में अवैध रूप से उनके द्वारा मछलियां पाली गई हैं। इसके बावजूद दबंगों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया। इधर डिंडो चौकी प्रभारी आरएन पटेल का कहना है कि पिटाई की जानकारी मिली है। शिकायत करने अभी कोई नहीं आया है, आते ही कार्रवाई की जाएगी।


जबरदस्ती उठाकर लाया पंचायत में
मछली चोरी का आरोप लगाकर दबंगों द्वारा पंचायत लगाई गई थी। इसमें पंडो जनजाति के लोगों को घरों से जबरदस्ती उठाकर लाया गया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दबंग कुर्सी पर बैठकर पीटने का आदेश दे रहे हैं और उन्हीं में से कुछ लोग डंडे से पीडि़तों को गाली-गलौज करते हुए बेदम पीट रहे हैं।