
Girl beaten video viral
कुसमी. बेटियां आज किसी तरह से सुरक्षित नहीं रह गई हैं, आए दिन उनके साथ कई तरह की घटनाएं हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के करौंधा थाना क्षेत्र से आई हैं।
यहां 11वीं कक्षा में पढ़ रही एक छात्रा (Girl student) को पहले तो एक युवक प्रतीक्षालय में जबरन खींचते हुए ले गया और वहां उसके साथ छेडख़ानी और बाल पकड़कर बेरहमी से मारपीट की।
यही नहीं, युवक ने अपने एक दोस्त की मदद से इस घटना का वीडियो (Made video) भी बनवा लिया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral video) हुआ तो इलाके में हड़कंप मच गया। छात्रा के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि करौंधा थाना क्षेत्र निवासी एक गांव की 11 कक्षा की छात्रा विद्यालय में पढ़ती है। वह बस से आना-जाना करती है। 2 अगस्त को वह स्कूल जाने के लिए श्रीकोट मोड़ के पास बस से उतरी और पैदल जाने लगी।
इसी बीच कुसमी के दर्रीपारा निवासी एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और खींचते हुए उसे समीप के यात्री प्रतीक्षालय में ले गया। यहां उसने छात्रा से छेड़छाड़ (Molesting) की तथा उसका बाल पकड़कर लात-मुक्कों से जमकर पिटाई (Beaten) करने लगा। युवक के आगे छात्रा की एक न चली।
दोस्त से बनवाया वीडियो
युवक की बर्बरता यहीं नहीं रुकी, उसने पूरी घटनाक्रम का वीडियो (Beaten video) अपने दोस्त की मदद से बनवा लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में उन्होंने वायरल कर दिया।
पुलिस आरोपियों की कर रही खोजबीन
सोशल मीडिया (Social media) पर बेटी की पिटाई का वीडियो जब उसके परिजनों ने देखा तो छात्रा से पूछताछ की। सइके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ करौंधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 323, 354 (ख) 341, 506, 343, 509(ख) 294, 354 के तहत मामला दर्ज युवक की तलाश में जुटी हुई हैं।
Published on:
10 Aug 2021 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
