
महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ललिया-महराजगंज मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम व बाइक की टक्कर में पिता-पुत्री की मौत हो गई है। घटना में मृतक की पत्नी व एक वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिलास्पताल भेजा गया है। तथा घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है
थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहर नगर से सब्जी लेकर जा रही डीसीएम व बाइक की आमने-सामने साहेब नगर गांव के पास तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। इस भीषण दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसमें बाइक चला रहे राम तेज (42), कल्पना (03वर्ष) पिता-पुत्री निवासी रमनगरा थाना महाराजगंज तराई की मौत हो गई है। बाइक पर सवार मृतक की पत्नी संगीता (40) व एक वर्ष का मासूम अमर गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक से मृतक अपनी पत्नी व दोनो बच्चों के साथ ससुराल ललिया से रमनगरा महराजगंज लौट रहा था। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस से बलरामपुर जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना में डीसीएम में सवार तीन ल़ोगों को भी हल्की चोटें आयी,जिनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही इस हादसे के बाद मृतक की पत्नी पूरी तरह से बदहवास हो चुकी है। होश आने पर वह पति वह अपनी बेटी को पूछ कर फिर बेहोश हो जाती है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभार निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । डीसीएम को कब्जे में ले लेकर अन्य विधिक कार्यवाई की जा रही है।
Published on:
11 Jun 2022 07:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
