6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आठ टीमें करेगी प्रतिभाग, कल खेला जायेगा क्वार्टर फाइनल मुकाबला

अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन मैच खेले गये.

2 min read
Google source verification
balrampur

बलरामपुर. बलरामपुर में एमएलकेपीजी कॉलेज के हॉकी मैदान पर खेले जा रहे पांच दिवसीय सर भगवती प्रसाद अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन मैच खेले गये. दिल्ली इलेवन दिल्ली,एमपी एकेडमी भोपाल,नेशनल हॉकी क्लब कपूरथला की टीमो ने अपने अपने मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है.एआरटीवाई नाशिक की टीम के ना आने पर डोगरा रेजीमेंट फैजाबाद को वॉक ओवर दिया गया.टूर्नामेंट सचिव डॉ आरबी श्रीवास्तव ने बताया कि चार अन्य टीमो को क्वार्टर फॉइनल में प्रवेश दिया गया है.24जनवरी को सिग्नल कोर जॉलधंर,आईटीबीपी जालंधर,एसएसबी लखनऊ,बीईजी रूड़की,एमपी एकेडमी भोपाल,नेशनल हॉकी क्लब कपूरथला,दिल्ली इलेवन दिल्ली के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा.

बलरामपुर में पांच दिवसीय महाराजा सर भगवती प्रसाद अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट के आज दूसरे दिन शानदार तीन मैच खेले गये.पहला मैच जीएस कॉलेज शाहजहांपुर और नेशनल हॉकी एकेडमी कपूर थला के बीच खेला गया.नेशनल हॉकी एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीएस कॉलेज शाहजहांपुर को 2-0से हराकर जीत दर्ज की.इस मैच के मैन ऑफ द मैच शाहजहांपुर के तौहीद रहे.दूसरा मैच एमपी हॉकी एकेडमी भोपाल बनाम एनई रेलवे गोरखपुर के बीच हुए.भोपाल के खिलाड़ी मोहम्मद अमीन ने अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत टीम को जीत दिलाई.भोपाल ने एनई रेलवे को 3-2से हरा कर जीत हासिल की.और भोपाल के खिलाड़ी मो.अमीन को मैन ऑफ दी मैच से नवाजा गया.वही आज का तीसरा सबसे रोमाचक स्पोर्ट्स हॉस्टल गुडग्राम व दिल्ली इलेवन दिल्ली के बीच खेला गया.दिल्ली की टीम पूरे खेल में तीन गोल दागे वही स्पोर्टस हॉस्टल की टीम एक गोल ही दाग सकी.अपने खराब प्रदर्शन के वजह से स्पोर्ट्स हॉस्टल गुड़ग्राम की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा जबकि दिल्ली इलेवन दिल्ली की टीम ने तीन गोल मार कर जीत दर्ज की.तो वही इस मैच मे दिल्ली इलेवन के खिलाड़ी मोनू को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया.दिन का आखिरी व अंतिम मैच एआरटीवाई नाशिक व डोगरा रेजीमेंट फैजाबाद के बीच खेला जाना था.लेकिन समय से एआरटीवाई की टीम के फील्ड पर रिपोर्ट न कर पाने के कारण डोगरा रेजीमेंट की टीम को वॉक ओवर दिया गया.