25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balrampur Accident: बलरामपुर सड़क हादसे में गोंडा के दो सगे भाई समेत पांच की मौत 7 घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Balrampur Accident: बलरामपुर- बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग NH-730 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। अर्टिगा कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग गोंडा जिले के रहने वाले हैं। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल है। कार सवार श्रावस्ती जिले के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होकर रात्रि करीब 2 बजे अपने घर वापस लौट रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 15 May 2025, 3:03 PM IST

Balrampur News

अस्पताल में घायलों का हाल-चाल लेते डीएम बलरामपुर

Balrampur Accident: गोंडा जिले के इटियाथोक और धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले लोग अर्टिगा कार में सवार होकर श्रावस्ती जिले के इकौना थाना के गांव भुलैया में एक शादी समारोह में शामिल होने गए गये थे। और बुधवार को की रात करीब दो बजे वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-730 बलरामपुर-बहराइच स्थित चकवा गांव के पास पहुंचे ही थे। अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Balrampur Accident: गोंडा जिले के इटियाथोक थाना के गांवमध्य नगर के रहने वाले रामसेवक के बेटे बब्बी राज की बारात श्रावस्ती जिले के भुलैया गांव गई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद अर्टिगा कार से 12 लोग देर रात इटियाथोक के लिए वापस आ रहे थे। बलरामपुर- बहराइच राजमार्ग NH-730 पर चकवा गांव के पास पहुंचे ही थे। कि अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में कार के जहां परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि साथ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिन्हें इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज चल रहा है। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। तथा अर्टिगा कार का चालक इलाहाबाद का रहने वाला था। दुर्घटना में उसकी भी मौत हो गई है।

इनकी हुई मौत

इलाहाबाद के रहने वाले कार चालक अभय कुमार (26) पुत्र सूर्यबली आर्या, धानेपुर थाना क्षेत्र के फूल बाबू (30) पुत्र मोहन लाल, जीवन (25) पुत्र विनोद कुमार, आदित्य (08) पुत्र विनोद कुमार (दोनों सगे भाई हैं व धानेपुर के रहने वाले हैं) इटियाथोक थाना क्षेत्र के जुगराज पुर गांव निवासी विजय कुमार (45) पुत्र बच्चा लाल की मौत हो गई।

ये लोग हुए घायल

धानेपुर थाना क्षेत्र के विकास कुमार (12) पुत्र विनोद कुमार, इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर निवासी सीताराम (60), मध्य नगर निवासी महक (04) पुत्री कौशल, धानेपुर निवासी गोपाल (08) पुत्र फूल बाबू,बसंतपुर निवासी राघवराम (55), मध्य नगर के किशोर कुमार (35) व धानेपुर निवासी विनोद कुमार (50) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:Hardoi Accident हरदोई में भीषण सड़क हादसा ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर छह लोगों की मौत, तीन घायल

बलरामपुर सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने बलरामपुर में हुए सड़क हादसे को संज्ञान में लेते हुए सुख कुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए लाने के निर्देश दिए हैं तथा घायलों को समुचित उपचार की व्यवस्था कराई जाए। मुख्यमंत्री ने जनपद बलरामपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग