15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Balrampur News: बलरामपुर डीएम की बड़ी कार्रवाई, सचिव निलंबित बीडीओ को नोटिस इन पर गिर सकती गाज

Balrampur News: बलरामपुर के डीएम ने निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों का लेखा जोखन दिखाने पर पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। वहीं वीडीओ को नोटिस जारी की गई है। इससे कई विभागों में हड़कंप मच गया है।

3 min read
Google source verification
Balrampur News

दवा के स्टॉक का निरीक्षण करते डीएम बलरामपुर

Balrampur News: बलरामपुर जिले में डीएम के लगातार निरीक्षण से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने सचिव को निलंबित कर दिया है। वीडीओ को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। जल जीवन मिशन द्वारा बनाई जा रही पानी की टंकी के तकनीकी जांच के आदेश दिए।

Balrampur News: सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन कल्याणकारी योजनाएं पात्रों तक पहुंचें। तथा सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ-साथ जनसामान्य को योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए डीएम लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने श्री दत्तगंज के विकासखण्ड कार्यालय, पशु चिकित्सालय सामुदाियक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केन्द्र ग्राम धमौली जलजीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल टंकी पंचायत भवन ग्राम पंचायत धमौली में कराये गये विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यों में लापरवाही तथा कराये गये कार्यों का अभिलेख प्रस्तुत न करने पर पंचायत सचिव रंजीत कुमार को निलम्बित करने के साथ वीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा ग्राम पंचायत में विगत 2 वर्षों में मे कराये गये विकास कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि तीन माह पहले ट्रेनिंग हुई थी। जिसका पैसा अभी तक नहीं मिला है। इस पर जिलाधिकारी ने डीसी एनआरएलएम को निर्देशित किया कि 20 सितम्बर तक भुगतान कराकर उन्हें अवगत कराएं।

ब्लॉक मिशन मैनेजर की सेवा समाप्त करने के लिए नोटिस देने के निर्देशग्रामीण आजीविका मिशन पटल के निरीक्षण में ब्लाक मिशन मैनेजर जिलाधिकारी को मिशन से सम्बन्धित कोई जानकारी नहीं दे पाये। इस पर जिलाधिकारी ने बीएमएम की सेवाएं समाप्त करने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक परिसर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाली सोकपिट बनवाकर रिपोर्ट देने के निर्देश बीडीओ को दिए हैं।

डीएम ने सीएचसी अधीक्षक को लगाई फटकार,190 दवाओं के सापेक्ष मिली 183 दवाएं

जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। वहां पर फार्मासिस्ट गैरहाजिर मिले। तथा उपस्थित चिकित्सक जिलाधिकारी को कोई जानकारी नहीं दे सके। जिलाधिकारी ने वहां पर दवाओं का स्टॉक रजिस्टर, उपचारित मवेशियों का विवरण आदि की जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। अस्पताल में आए मरीजों से बात की। उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में उनसे पूछा। इलाज के लिए आये मरीज सहदेव से पूछा जिस पर मरीज ने बताया कि इलाज निशुल्क मिल रहा है।190 दवाओं के सापेक्ष 183 दवाएं स्टॉक में मिलीं। जिलाधिकारी ने दवाओं का इन्डेन्ट न करने पर सीएचसी अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने श्री दत्त गंज ब्लाक के धनौली गांव में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों से बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा।

प्रधान और पंचायत सचिव को कड़ी फटकार, बीएसए को जांच के दिए आदेश

विद्यालय परिसर गंदा, नल टूटा हुआ तथा शिक्षा की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। विद्यालय परिसर में डम्प की गई सरिया व जर्जर भवन को देखकर नाराज जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक, पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को कड़ी फटकार लगाई तथा तत्काल विद्यालय कैम्पस से सरिया हटवाने के निर्देश दिए। डीएम ने जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कराकर बच्चों के लिए खेलकूद का मैदान बनवाने के निर्देश दिए हैं। छात्र-छात्राओं के पंजीकरण एवं उसके सापेक्ष उपस्थित बच्चों की संख्या के निरीक्षण में पाया गया कि पंजीकृत 61 छात्रों के सापेक्ष मात्र 31 बच्चे ही उपस्थित हैं इस पर जिलाधिकारी ने बीएसए को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए हैं।

पंचायत भवन में कराए गए कार्यों की जांच के आदेश

डीएम ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी एवं पचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पंचायत भवन परिसर में निर्माधाणीन सामुदायिक शौचालय का कार्य मानकविहीन एवं अधूरा पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने पंचायत भवन में कराये गये कार्यों की तकनीकी जांच के आदेश दिये हैं। इसी प्रकार पेयजल टंकी के निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटें प्रयोग की जा रही थीं। डीएम ने इसकी भी तकनीकी जांच के आदेश दिये हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार अथवा लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तथा कल्याणकारी योजनाएं पात्रों तक बिना किसी परेशानी के पहुंचें इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।