22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balrampur News: बलरामपुर पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, सीतापुर के एक बदमाश को लगी गोली, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Balrampur News: बलरामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जरवा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने नेपाल की तरफ से आ रहे कार सवार बदमाशों को पुलिस ने रोका तो गाड़ी से उतरते ही एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सीतापुर के एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसका इलाज चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 18 Nov 2024, 9:06 AM IST

Balrampur News

बदमाश का अस्पताल में चल रहा है इलाज

Balrampur News: बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के सुदर्शन जोत गांव में अज्ञात बदमाशों ने पूर्व महिला जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर नगदी और जेवरात लूट ले गए थे। इस घटना का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती थी। रविवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान सीतापुर जिले के तंबौर थाना के गांव कोलगढ़ के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी बच्छराज पुत्र रामखेलावन को गिरफ्तार कर लिया है। इसके ऊपर तंबौर थाना में 23 मुकदमे दर्ज है। घायल आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Balrampur News: बलरामपुर जिले के सुदर्शन जोत गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बदमाश को हाफ एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि बच्छराज ने अपने तीन साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। बछराज को पुलिस ने बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:Pratapgarh Crime: शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर जमकर चले लाठी डंडे, दो रिश्तेदारों की मौत

एसपी बोले- मुठभेड़ में एक बदमाश घायल अन्य आरोपियों के बारे में हो रही पूछताछ

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि गत मंगलवार की रात चोरों ने सुदर्शन जोत नेबोरिया निवासी अखिलेश बहादुर सिंह के घर में छत के रास्ते घुसकर उनकी मां सरोज सिंह की हत्या कर दी थी। चोरों ने करीब 3 लाख की नकदी और 7 लाख के जेवर लूट ले गए थे। घटना का खुलासा खुलासा करने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थी। रविवार को पुलिस टीम ने नेपाल सीमा पर स्थित जारवा कोतवाली में मुठभेड़ के दौरान घटना के आरोपी बच्छराज को गिरफ्तार किया है। हिस्ट्रीशीटर आरोपी पुलिस टीम को देखते हुए फायरिंग कर रहा था। बचाव में पुलिस ने गोली चलाई तो आरोपी घायल हो गया। आरोपी के पास से लूट का सामान भी मिला है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग