
स्मार्ट सिटी बनाने की योजनाओं की समीक्षा करते डीएम पवन अग्रवाल
Balrampur News: सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बहुत ही जल्द बलरामपुर शहर की सूरत बदल जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर नगर पालिका को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की सौगात दी है। डीएम ने शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के परियोजनाओं की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका सीमा के सभी मुख्य संपर्क मार्ग फोरलेन होंगे। इनर रिंग रोड का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा।
Balrampur News: बलरामपुर शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। नगर पालिका के सभी चौराहों और पार्कों का सौंदरीकरण एवं आधुनिकीकरण किया जाएगा। अब इन पार्कों में जिले के महापुरुषों की झलक दिखाई पड़ेगी। डीएम बलरामपुर पवन अग्रवाल ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर पालिका सीमा के सभी मुख्य मार्ग को फोरलेन किए जाने के तथा इनर रिंग रोड का प्रस्ताव अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को शासन को भेजने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रस्ताव भेजा ही ना जाए। बल्कि उसकी प्रभावी पैरवी की जाए।
झारखंडी महादेव मंदिर रेलवे क्रॉसिंग, बहादुरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज,अंडरपास बनाए जाने के संबंध में भी प्रस्ताव भेजे जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। स्मार्ट सिटी के तहत प्रथम चरण में मुख्य मार्ग के सभी विद्युत तारों को हटवाते हुए अंडरग्राउंड किया जायेगा। चौराहों पर लगे ट्रांसफॉर्मर को हटाया जाएगा। एसटीपी योजना से सभी वार्डो को आच्छादित किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत जिले के सभी पार्कों को स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों से जुड़ी विशेषताओं पर विकसित किया जाएगा। सभी चौराहों का भी सौंदरीकरण एवं आधुनिकीकरण किया जाएगा। बैठक में डीएम ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े सभी विभाग विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए समन्वय के साथ कार्य करें।
Updated on:
16 May 2025 05:50 pm
Published on:
16 May 2025 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
