बलरामपुर. बलरामपुर गैंगरेप (Balrampur Gangrape) मामले में जिला कप्तान परिवार को न्याय व मदद दिलाने का हर प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हम लोगों की प्राथमिकता है। घटना में आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को रिमांड में लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। पीड़ित परिवार ने डीएम व मुझसे मिलकर अपनी बातें रखी। जिस पर उन्हें अभी तक हुई कार्रवाई और पुलिस की आगे होने वाली कार्रवाई पर विस्तृत जानकारी दी गई है। जिला प्रशासन व पुलिस की यही उद्देश्य है कि पीड़िता को न्याय मिले और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।