बलरामपुर. बलरामपुर में हुए गैंगरेप (Gangrape) काण्ड में मंगलवार को पीड़िता के परिजनों ने डीएम (Balrampur DM) से मुलाकात की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM yogi) को सम्बोधित सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। पीड़िता के परिजनों ने घटना में शामिल दोषियों को फासी की सजा दिये जाने की माँग करते हुये एक करोड रुपये आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की है। पीड़ित की माँ की ओर से दिये गये मांग पत्र में एक सरकारी आवास, पट्टे की जमीन, पीड़िता के भाई को सरकारी नौकरी और परिवार की सुरक्षा को देखते हुये एक शस्त्र लाइसेन्स दिये जाने की मांग की है। कलेक्ट्रेट पहुँचकर पीड़िता के परिवार के लोगों ने डीएम को यह माँगपत्र सौपा।