8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhangur Baba:धर्मांतरण रैकेट के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के करीबियों पर कसने लगा शिकंजा, CJM कोर्ट का लिपिक हटाया गया

Chhangur Baba: बलरामपुर में धर्मांतरण रैकेट के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के करीबियों पर शिकंजा कसने लगा है। इस क्रम में CJM कोर्ट के लिपिक राजेश उपाध्याय को हटा दिया गया है। आप है कि उनकी पत्नी छांगुर बाबा की काली कमाई में हिस्सेदारी थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 9 Jul 2025, 5:31 PM IST

Chhangur Baba

धर्मांतरण का मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छागुर बाबा फोटो सोर्स पत्रिका

Chhangur Baba: धर्मांतरण रैकेट के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा ने बलरामपुर से लेकर महाराष्ट्र के पुणे तक अपना जाल फैलाया था। यहां पर उसने 16 करोड रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी थी। जिसमें सीजेएम कोर्ट के लिपिक राजेश उपाध्याय के पत्नी की हिस्सेदारी बताई जा रही है। हालांकि इस प्रॉपर्टी में उसके और कई गुर्गे के नाम है।

Chhangur Baba: धर्मांतरण रैकेट के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के करीबियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। बलरामपुर सीजेएम कोर्ट के क्लर्क राजेश उपाध्याय को हटाया गया है। बताया गया कि उनकी पत्नी संगीता देवी की बाबा की प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी थी। जांच में नाम सामने आने पर कार्रवाई हुई। आरोप है कि राजेश उपाध्याय के जरिए ही बाबा अपने गलत काम करता था। इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार कुछ और लोगों पर भी शक है। जांच के बाद कदम उठाए जाएंगे।

महाराष्ट्र के पुणे में खरीदी 16 करोड़ की प्रॉपर्टी लिपिक के पत्नी की साझेदारी

पुलिस के मुताबिक छांगुर बाबा ने पुणे के लोनावला में करीब 16 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी। इसमें अपने साथी मोहम्मद अहमद खान, नवीन रोहरा उर्फ जमालुद्दीन और राजेश की पत्नी को भागीदार बनाया। कहा जा रहा है कि राजेश शिकायत करने वालों को फंसा देता था। उन पर अलग-अलग केस दर्ज करा दिए जाते थे। वह बाबा की हर आवाज दबाने में मदद करता था। इसी के बदले उसकी पत्नी को प्रॉपर्टी में हिस्सा मिला। लोगों का आरोप है कि छांगुर बाबा का रसूख बहुत था। अफसर उससे मिलते वक्त कुर्सी छोड़ देते थे।