फर्जी कारतूस बिक्री करने का आरोप
29 दिसंबर 2017 को थाना हरैया के ग्राम भटपुरवा निवासी राजेश्वर तिवारी द्वारा शिकायत मिली थी कि उनके शस्त्र लाइसेंस संख्या 3/थाना हरैया पर 315 बोर के 10 अदद कारतूस फर्जी तरीके से विक्रय करके विक्रय पंजिका में दर्ज कर दिया गया है, जबकि उन्होंने कोई कारतूस उस तारीख को नहीं खरीदा है। प्रशासन ने इस मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। इसी बीच 4 जनवरी 2018 को कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बलुहा निवासी मोहम्मद रफी ने शिकायत की थी कि उनके शस्त्र लाइसेंस संख्या 1173 डीएम थाना कोतवाली नगर के नाम 4 जनवरी तथा 9 जनवरी 2018 को 32 बोर के 10-10 कारतूस यादव गन हाउस द्वारा बिक्री किए गए हैं, जिसे ब्रिकी रजिस्टर पर भी चढ़ाया गया है। लेकिन उनके द्वारा इस तारीख को कोई भी कारतूस खरीद नहीं की गई है और उनके लाइसेंस बुक पर भी ऐसा कुछ चढ़ाया नहीं गया है। जिला प्रशासन ने मामलों की जांच की शिकायत सही पाया। इसके बाद उपजिलाधिकारी अरुण कुमार गौड़ ने कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत कराया।