6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती ने लगाया पूर्व मंत्री पुत्र पर बेहरहमी से पीटने का आरोप, बेटे ने आरोप को बताया बेबुनियाद

युवती ने लगाया पूर्व मंत्री पुत्र पर बेहरहमी से पीटने का आरोप, बेटे ने आरोप को बताया बेबुनियाद    

1 minute read
Google source verification
mahila

युवती ने लगाया पूर्व मंत्री पुत्र पर बेहरहमी से पीटने का आरोप, बेटे ने आरोप को बताया बेबुनियाद

बलरामपुर. बलरामपुर में जमीनी विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर एक युवती की बेरहमी से पिटाई की। युवती को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की पिटाई का आरोप पूर्वमंत्री डॉ. एसपी यादव के बेटे और उनके साथियों पर लगा है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वही पूरे मामले पर मंत्री पुत्र ने आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें- पहले पी शराब, फिर कमरे में पहुंच कर महिला से करवाया गंदा काम.. अौर फिर खुद किया

घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के पहलवारा मोहल्ले की है, जहां सपा सरकार के जंतु उद्यान व स्वस्थ राज्यमंत्री रहे डॉ. एसपी यादव के ड्राइवर बलभद्र यादव का अपने पाटीदार गिरधारी यादव से पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। देर शाम गिरधारी यादव का बेटा विशाल यादव बरसाती पानी रोकने के लिये मेढ बना रहा था तो बलभद्र यादव ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच पूर्वमंत्री डॉ. एसपी यादव के पुत्र राकेश यादव अपने साथियों के साथ पहुंचकर उसे मारने लगे। भाई को पिटता देख उसकी बहन अनीता यादव बचाने के लिये दौड़ी तो दबंगों ने अनीता की बेरहमी से पिटाई की। उस में घुसकर उसके कपड़े फाड डाले और नाजुक अंगों पर प्रहार किया। अनीता को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई जुट गयी है।

वही पूरे मामले में पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव और मंत्री पुत्र राकेश यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार को उकसा कर राजनीति साज़िश के तहत मुझे बदनाम करने और फंसाने की कोशिश की गई है जबकि उनके द्वारा लगाए गए आरोप पूरे तरह से निराधार है। घटना के वक़्त में मैं मौजूद भी नहीं था इसके बाबजूद फ़र्ज़ी और मनगढंत कहानी बना कर नाम लिया गया है।