7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी को बताया ‘दूसरा बापू’, नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बयान से मचा सियासी हड़कंप

पूर्व मंत्री कांग्रेस के जोनल कोऑर्डिनेटर नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बयान सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को दूसरा महात्मा गांधी बताया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 28 Jul 2025, 9:10 PM IST

राहुल गांधी

कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के दौरान पूर्व मंत्री और जोनल को ऑर्डिनेटर नसीमुद्दीन सिद्दीकी का एक बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए राहुल गांधी को दूसरा महात्मा गांधी बताया और पार्टी के प्रति निष्ठा बनाए रखने की सलाह दी।

सोमवार को एमएलके पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में महात्मा गांधी की छवि देखनी चाहिए। उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज सांप्रदायिक ताकतों से जूझ रही है। इसलिए रणनीति में बदलाव जरूरी है। सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे महीने में कम से कम 20 दिन, दो घंटे पार्टी के लिए जरूर दें। संगठन को मजबूत करें। चुनाव से पहले हर घर तक पहुंच बनाएं और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े लोगों की सतत निगरानी होनी चाहिए। जो दूर जा चुके हैं। उन्हें फिर से जोड़ने की पहल होनी चाहिए।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, शिवलाल, अनुज कुमार सिंह, पंकज गुप्त, चंद्रशेखर मिश्र, बबिता आर्या, राज बहादुर यादव, विनय कुमार मिश्र सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। जनविरोधी नीतियों को लेकर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।