1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राप्ती नदी में डूबे चचेरे भाई-बहन किशोरी की मौत,6 साल का मासूम अब भी लापता

राप्ती नदी में नहाने गए चचेरे भाई-बहन हादसे का शिकार हो गए। 14 साल की किशोरी की मौत हो गई। जबकि 6 साल का मासूम अब भी लापता है। गांव में मातम और दुआओं का दौर जारी है।

2 min read
Google source verification
तलाश करते गोताखोर फोटो सोर्स वायरल वीडियो

तलाश करते गोताखोर फोटो सोर्स वायरल वीडियो

बलरामपुर जिले के बेनीजोत गांव में राप्ती नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फिसलकर गहरे पानी में बह जाने से दो बच्चों में से 14 साल की किशोरी की मौत हो गई। जबकि 6 साल का एक बच्चा अब भी लापता है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस और गोताखोर लगातार बच्चे की तलाश में जुटे हैं।

बलरामपुर के बेनीजोत गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव के दो बच्चे राप्ती नदी में नहाने गए थे। लेकिन यह मासूम मस्ती अचानक मातम में बदल गई। नदी किनारे फिसलन होने के कारण दोनों बच्चे गहरे पानी में बह गए। जानकारी के मुताबिक, 14 वर्षीय रोशी उर्फ हिमानी और 6 वर्षीय शनि अपने परिजन के साथ घूमने निकले थे। लौटते समय वे राप्ती नदी के किनारे रुक गए और नहाने लगे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और दोनों बच्चे तेज धारा में बह गए। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते। उससे पहले ही दोनों पानी में ओझल हो चुके थे।

घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर किशोरी का शव बरामद

घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण दौड़ते हुए नदी किनारे पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की गई। स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। जिन्होंने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद किशोरी रोशी का शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बेल्हा गांव के पास बरामद हुआ।

6 साल का मासूम शनि अब भी लापता तलाश में जुटी टीम

वहीं, 6 साल का मासूम शनि अब भी लापता है। गोताखोरों और प्रशासन की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना से दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि रोशी के पिता स्थानीय कॉलेज में काम करते हैं। साथ ही छोटा व्यवसाय भी चलाते हैं। वहीं शनि के पिता बाहर शहर में काम करते हैं। हाल ही में गांव आए थे। अचानक हुए इस हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। राहत-बचाव कार्य जारी है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। और हर कोई लापता बच्चे के सकुशल मिलने की दुआ कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग