3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जवानी में डकैती बुढ़ापे में 30 साल बाद पकड़ा गया आरोपी मुनव्वर, एमपी में रह रहा था भेष बदलकर

Banda Dacoity Accused Arrested : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र का एक डकैती का आरोपी 30 साल से फरार चल रहा था। वह एमपी में भेष बदलकर रह रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
Two police officers with a person.

बांदा में डकैती के आरोपी को पुलिस ने 30 साल बाद आरोपी को गिरफ्तार किया, PC- Police

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना पुलिस ने तीन दशक से फरार चल रहे डकैती के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। स्योडा गांव निवासी मुनव्वर के खिलाफ वर्ष 1988 में डकैती का मामला दर्ज हुआ था। मुकदमा अदालत में विचाराधीन था, लेकिन सुनवाई के दौरान वह फरार हो गया और तब से कानून की पकड़ से बाहर था।

अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। लंबे समय से लंबित इस वारंट को तामील कराने के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर दो विशेष टीमें गठित की गईं। टीमों ने पुराने अभिलेखों की छानबीन की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

मध्यप्रदेश में रह रहा था आरोपी

जांच में सामने आया कि मुनव्वर वर्षों पहले बांदा में अपना घर-बार बेचकर मध्य प्रदेश चला गया था। वहां वह भेष बदलकर रह रहा था और अपनी असली पहचान छिपाए हुए था। हालांकि, वह बीच-बीच में गुपचुप तरीके से इलाके में आता-जाता भी था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वह केन नदी पुल के पास देखा गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ और दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की गई। इसके बाद उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

20 हजार रुपए का था आरोपी पर ईनाम

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से कानून से बचता फिर रहा था, लेकिन सतत प्रयासों के चलते आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरवां थाना पुलिस की इस कार्रवाई पर एसपी ने टीम को 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। साथ ही संकेत दिया है कि पुराने लंबित मामलों में भी इसी तरह अभियान चलाकर फरार आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।