18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांदा बना ‘आग का गोला’, 45.4°C के साथ यूपी में सबसे गर्म शहर, लू ने बढ़ाई मुश्किलें

Banda Heatwave News:उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 45.4°C पहुंचकर प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज हुआ। भीषण गर्मी और लू से जनजीवन प्रभावित है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राहत के आसार कम बताए हैं।

2 min read
Google source verification

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी राहत के आसार कम हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि फिलहाल गर्म हवाओं का प्रभाव बना रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

लू का बढ़ता असर, स्वास्थ्य पर खतरा

बांदा और आसपास के इलाकों में लू का असर तेज हो गया है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें और लगातार तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। सिर को ढककर बाहर निकलना और हल्के कपड़े पहनना जरूरी हो गया है।

प्रदेश के अन्य शहरों का हाल

जहां बांदा में पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा, वहीं कानपुर, प्रयागराज और झांसी में भी तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है। पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

कब मिलेगी राहत?

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की आंधी या बादल छाने से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन लू का असर बना रहेगा।

क्या करें बचाव के लिए?

दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें

अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ पिएं

धूप में निकलते समय सिर और शरीर को ढकें

बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

वही तेज गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। आने वाले दिनों में अगर हालात ऐसे ही रहे तो गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है।