
UP News: बांदा में एक पति ने अपनी लेक्चरर पत्नी पर भाइयों संग मिलकर उसकी टांग तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
पत्नी और उसके भाई ने की मारपीट
मामला बांदा के पल्हरी पुरवा का है। यहां के कामता प्रसाद ने पुलिस को बताया, ‘मैं घर गया था, पत्नी से पूछा कि तुमने भतीजे को खाना दिया है या नहीं। बस इतने में पत्नी नाराज हो गयी और साले संग मिलकर गालियां देने लगे और मारपीट करने लगे। दोनों ने मिलकर मारपीट कर मेरा पैर तोड़ दिया।’
कामता ने रोते हुए बताया, ‘मैंने अपनी पत्नी को बीएड, एमएड और पीएचडी कराया। आज वह GIC में लेक्चरार है। इसके बावजूद मेरी यह दशा हो रही है। मैं अपना दुख किसे बताऊं?
"पत्नी मारती है ताना"
कामता ने बताया कि अब पत्नी मुझे ताना मारती है। कहती है तुम किसी काम लायक नहीं हो। कुछ नहीं करते हो। तुम इस घर में नही रह सकते। तुम बच्चों के साथ नही रह सकते। बताइये इसलिये पढ़ाया लिखाया था।
वहीं पत्नी के भाई ने बताया, "आये दिन शराब पीकर हंगामा करते हैं, जिस कारण कहासुनी हुई है। ये शराब के नशे में थे। हम समझाने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन ये मानते ही नहीं। इसी वजह से गांव छोड़कर नौकरी के लिए शहर में रहने आये, ये अपने आदत नहीं बदलते हैं। पुलिस ने भी शराब पीकर उपद्रव करने की बात बताई है।
पुलिस ने दी ये जानकारी
मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। परिजनों से बात हुई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कार्रवाई नहीं चाहते हैं। यदि शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
13 Aug 2023 11:45 am
Published on:
13 Aug 2023 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
