
यूपी के बांदा में गुंडों और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब वो खाकी वर्दी पर भी हमला करने से पीछे नही हटते हैं। इन दबंगो को ना अब वर्दी का खौफ है और ना कानून की परवाह। ऐसा ही एक मामला बांदा जनपद से सामने आया है जहां पूर्व में पंजीकृत मुकदमे की नोटिस तामील करवाने गए 4 सिपाहियों पर एक दर्जन से ज्यादा अभियुक्तों ने हमला बोलते हुए मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। हमले में दो जवानो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 14 नामजद व कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीम बनाई हैं। इस घटना ने अचानक कानपुर के बिकरू कांड की याद दिला दी। गौरतलब है कि ऐसी ही घटना बिकरू में विकास दूबे को पकड़ने गई पुलिस के साथ हुआ था जहां पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी।
पुलिस कर्मियों के साथ की मारपीट
मामला जनपद के बबेरू थाना छेत्र अंतर्गत पंडरी गांव का है। जहां शनिवार को केशव यादव के घर दो सिपाही सुखवीर सिंह और ब्रजेश, पूर्व में पंजीकृत एक मुक़दमे पर नोटिस तामील कराने गए। तभी केशव और उसका परिवार ईंट की पथाई का काम कर रहे थे। नोटिस मिलने के बाद दबंग परिवार ने पुलिस से बदतमीजी करनी शुरू कर दी और उन्हें गाली देने लगे। पुलिसकर्मियों द्वारा विरोध किए जाने पर परिवार ने उनपर हमला बोल दिया, जिसमें सिपाही सुखबीर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गांव में मौजूद दो अन्य सिपाही सलमान और प्रवेश जब उनकी मदद को आए तो वहां मौजूद अभियुक्तों के साथ कई अज्ञात लोगों ने भी पुलिस कर्मियों पर हमला बोलते हुए उनके साथ मारपीट की।
अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों पर ईंट, पत्थर और डंडों से हमला किया गया। साथ ही उन्हें सरेआम गांव में दौड़ाया गया। अचानक दबंगों के हमले से बचने के लिए पुलिस अधिकारी वहां से भागे और ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर जान बचाई। वहीं इस हमले में 4 सिपाही घायल हुए जिसमे 2 को गंभीर चोटों के चलते उनको बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी तरह वो वहां से भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक व आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने 14 अभियुक्तों पर नामजद और कई अज्ञात अभियुक्तों पर कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जिसमे पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया व बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम बनाई गई हैं।
Published on:
14 May 2022 08:21 am
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
