
मेंहदी की रस्म में लगवाई मेंहदी , आज थी शादी...सुबह फंदे से लटकते मिली लाश
जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां शादी से 24 घंटे पहले दुल्हन ने सुसाइड कर लिया। बुधवार रात को मेहंदी रस्म थी। लड़की ने हाथों में मेहंदी लगवाई। इस दौरान घर के लोगों ने डांस किया। इसके बाद खाना खाकर लड़की कमरे में सोने चली गई।
सुबह उसका शव कमरे में लटकता मिला। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लड़की को फंदे से उतरवाया। इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला शहर कोतवाली के कहला गांव का है।
कहला गांव की रहने वाले रामबाबू निषाद की बेटी सुमन (22) की आज शादी थी। रामबाबू बेलदार हैं। उनकी बेटी सुमन का गांव के लड़के पुष्पेंद्र (24) से 2 साल से अफेयर चल रहा था। इसका पता जब दोनों के घरवालों को चला, तो दोनों की शादी कराने का फैसला लिया।
बारात को लेकर घरवालों ने पूरी तैयारियां कर ली थीं।। घर पर सभी मेहमान आ गए थे। बुधवार रात को मेहंदी रस्म थी। लड़की ने खुशी-खुशी मेहंदी लगवाई। इसके बाद घर के लोगों ने पार्टी भी की और सभी ने एक साथ खाना खाया। लड़की भी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई।
लड़की सुबह देर तक नहीं उठी, तो लोगों ने दरवाजा खटखटाया। जब उधर से कोई जवाब नहीं आया तो घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया। देखा तो लड़की का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की का शव को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
लड़की के पिता राम बाबू ने बताया कि मैंने तो बेटी हर बात मानी थी। यही वजह कि उसकी जिद पर पड़ोसी के बेटे से शादी तय कर दी थी। बेटी भी शादी को लेकर शादी को लेकर खुश थी। पता नहीं किस वजह से फांसी लगाई। सुबह उठा तो पता चला कि बेटी ने ऐसा कदम उठा लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया की जिस लड़की ने सुसाइड किया, आज उसकी शादी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
07 Mar 2024 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
