22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को मार उसका कटा हुआ सिर थाने लेकर पहुंचा पति, पुलिस के उड़े होश

हत्यारा पत्नी के सिर को हाथ में लेकर पैदल ही पुलिस थाने लेकर पहुंच गया। जिसने भी यह दृश्य देखा उसके होश उड़ गए।

1 minute read
Google source verification
Murder

Murder

बांदा. बांदा (Banda) में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां अवैध संबंध (Extramarital affair) के शक में पति ने पत्नी का सिर कलम कर दिया। यही नहीं हत्यारा पत्नी के सिर को हाथ में लेकर पैदल ही पुलिस थाने लेकर पहुंच गया। जिसने भी यह दृश्य देखा उसके होश उड़ गए। पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। घटना बाँदा के बबेरू थाना क्षेत्र के अतर्रा रोड की है। कोतवाली पहुंचे आरोपी किन्नर यादव ने बताया कि उसकी पत्नी विमला का अवैध संबंध बगल में रहने वाले रवि से चल रहा था। उसने कई बार पत्नी को रोका, लेकिन वह नहीं मानी। पति ने इस पर आपा खो दिया और पत्नी का सिर फरसा से काटकर धड़ से अलग कर दिया।

ये भी पढ़ें- यूपी के इस शातिर अपराधी पर हुई बड़ी कार्रवाई, 83 करोड़ की संपत्ति जब्त, लगा गैंगस्टर एक्ट

प्रेमी को भी मारने दौड़ा-

मृतिका के चाचा का कहना है कि सुबह पति-पत्नी में विवाद हुआ और पति किन्नर यादव फरसा लेकर पहले प्रेमी रवि पर वार करने के लिए दौड़ा। पत्नी ने जब बचाव किया तो उसने पत्नी विमला के पैर पर फरसा से हमला किया। वह घायल होकर जमीन पर गिर गई, जिसके बाद पति ने उसकी गर्दन काट दी। यह नजारा देखकर आस-पड़ोस व रिश्तेदार दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां छुप गए। किन्नर यादव यहीं पर नहीं रुका और पत्नी का सिर हाथ में लेकर सीधे पुलिस के पास कोतवाली पहुंच गया। जहां उसे देखकर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलते ही बबेरू के पूर्व विधायक विसंभर यादव भी घटना स्थल पहुँचे।

ये भी पढ़ें- दिनदहाड़े शराब के नशे में सिंघाड़े बेच रही महिला से उलझ गया पुलिसकर्मी, फिर आगे जो हुआ वह वीडियो में हुआ कैद...