
पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव है। सोमवार शाम एक सपेरा गांव में एक घर मे निकले कोबरे को पकड़ने गया था। उसने सांप को पकड़ने के बाद उससे खेल खेलने लगा। सांप ने सपेरे को डंस लिया। सपेरा अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। घर वाले उसे अस्पताल ले गए। हालत अधिक बिगड़ी तो उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सपेरे की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरो का कहना है कि उसके पूरे शरीर मे जहर फैल चुका है, उसको रेफर कर दिया गया है।
सपेरे की गंभीर है हालत
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि‘एक व्यक्ति जिसको पिपरहरी पैलानी से लाया गया है, सांप ने डंसा है, उसके शरीर मे जहर फैल चुका है। बता रहे हैं कि वह सपेरा है, सांप के साथ खेल रहा था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया है, उसकी हालत बहुत गंभीर है।
सांप के डंसने पर क्या करना चाहिए
Published on:
10 Oct 2023 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
