
निजी अस्पताल की लापरवाही से फिर हुई गर्भवती महिला की मौत, मचा हड़कम्प
बांदा. जनपद में एक बार फिर निजी अस्पताल की लापरवाही से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के गौरी खानपुर गांव की एक 21 वर्षीय गर्भवती महिला ने आपरेशन के बाद एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने गर्भवती महसहीन खातून को बांदा के अवनी परिधि अस्पताल में भर्ती कराया था जहां करीब पचीस घंटे भर्ती रखने के बाद उसकी मौत हो गई।
पिता शकील ने बताया कि बेटी ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया था लेकिन जिम्मेदारी से बचने के लिए डॉक्टरों ने उसे मृत अवस्था में ही कानपुर रिफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि मरीज की मौत 4 घंटे पहले ही हो चुकी है।
यह है मामला
मामला बांदा के बबेरू कस्बे के गौरी खानपुर गांव का है जहां निवासी शकील की पुत्री गर्भ से थी। जिस पर उसके परिजन उसे बांदा के सिविल लाइन स्थित अवनि परिनिधि अस्पताल ले आये। जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती करते हुए अपरासन की सलाह दी। इस पर परिजनों ने फीस जमा कर अपरासन कराया, जिससे महिला को बच्चा पैदा हुआ व महिला की हालत नाजुक हो गई। महिला को अस्पताल में 22 घंटे तक भर्ती रखा गया और हालत नाजुक बताकर कानपूर रिफर कर दिया गया। परिजन महिला को कानपूर ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिए। इसके बाद वापस बांदा लौटे व अस्पताल में जाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर स्थानीय चौकी पुलिस भी पहुंच गई व परिजनों को समझकर हंगामा शांत कराया।
मरीज की कंडीशन बहुत सीरियस
परिजनों का कहना है कि बांदा से कानपुर रिफर किया गया था जहां कानपूर के डॉक्टर का कहना है कि लड़की की मृतु 4 घण्टे पहले हो गई थी। वहीं निजी अस्पताल के डॉक्टर अरुणेश गुप्ता ने बताया कि मरीज की कंडीशन बहुत सीरियस थी हमने उसे यहां से रिफर कर दिया था। इलाज में लापरवाही की बात गलत है मरीज का हीमोग्लोबिन बहुत कम था। आपरेशन कराने का फैसला परिजनों ने लिया था।
इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि 21 वर्षीय गर्भवती महिला को अवनी परिधि अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना उन्हें मिली है, जिसमें मरीज की बाद में मौत हो गई। हालांकि बच्चा सुरक्षित है, इस संबंध में जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
30 Aug 2018 03:24 pm
Published on:
30 Aug 2018 02:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
