11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ

स्कूली बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत ड्राइवर समेत चार बच्चें घायल, हालत गंभीर

पुलिस ने घायलों को प्राइवेट निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, इलाज जारी

Google source verification

मऊ

image

Sarweshwari Mishra

Aug 30, 2018

मऊ. यूपी के मऊ जिला के सरायलखन्सी थाना क्षेत्र के मऊ-बलिया हाइवे पर सिकिटिया ओवर ब्रिज पर स्कूली बस और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गया। जिससे ड्राइवर समेत चार बच्चे घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के साथ स्कूल प्रबंधन पहुंचकर सभी घायलों को जनपद के प्राइवेट निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।

 


बतादें कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के लखनऊ बलिया मऊ- हाईवे पर सिकटिया ओवर ब्रिज के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के क्लिप निकलने की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर के जनपद के सनबीम स्कूल कि स्कूली बस से अनियंत्रित होकर टकरा गया जिसमें स्कूली बस चालक और 4 बच्चे घायल हो गए । घायलों में 2 छात्रा और 2 छात्र हैं, सभी घायलों को जनपद के प्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । जहां उनका उपचार चल रहा है । जिसमे बैभव क्लास 4, सुदीपित क्लास 4 ,श्रेयांस क्लास 1,स्वाति क्लास 10 के बच्चे है। बस नं. UP 54 T 6268 घटना के बाबत सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली की क्लिप निकलने वर्क की वजह से ट्राली अनियंत्रित होकर अचानक बस के सामने आ गई जिससे दोनों के बीच में टक्कर होने की वजह से ड्राइवर समय 4 बच्चे घायल हुए हैं सभी घायलों का इलाज चल रहा है हालांकि घटना में सभी को मामूली चोटें आई हैं प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ने का काम किया जाएगा ।

By-

Vijay Mishra