11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banda News: तेज रफ्तार ट्रक का कहर बाइक में ठोकर मारने ने भाई की मौत, पिता,पुत्री घायल

Banda News: बांदा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बेटी को ससुराल से लेकर वापस आ रहे हैं। बाइक सवार पिता और भाई को ठोकर मार दी। जिसमें भाई की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

बांदा

image

Vikash Kumar

May 23, 2023

Banda News: तेज रफ्तार ट्रक का कहर बाइक में ठोकर मारने ने भाई की मौत, पिता,पुत्री घायल

Banda News: तेज रफ्तार ट्रक का कहर बाइक में ठोकर मारने ने भाई की मौत, पिता,पुत्री घायल

बता दे की बांदा में तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला है। जहा अपनी बेटी को ससुराल से वापस लेकर अपने घर आ रहे बाइक सवार पिता,भाई को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। वही टक्कर इतनी जोरदार थी की। भाई की मौके पर ही मौत हो गई है। वही बाइक में बैठे बेटी और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए है।

मामला बांदा जनपद के सिमैनी टोला के पास का है। जहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारो को टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौत हो गई है। जिसमे पिता और बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार बता दे की कमासिन थाना क्षेत्र के रहने रति भान ( 55 ) उनका बेटा शिव मंगल (30) बाइक से बेटी के ससुराल गए थे। वहां से बेटी को वापस लेकर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। शिव मंगल की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के लिए बता दे की यह हादसा सिमौनी टोला के पास हुआ है। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पचनामा भर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया। वही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।