
Up Banda News : घटने लगा यमुना और केन नदी का जलस्तर,लोगों ने ली राहत की सांस
यूपी के बांदा की केन नदी का जलस्तर 97 मीटर के ऊपर पहुंचने से पैलानी क्षेत्र के ग्रामीण परेशान हो गए थे,लेकिन जलस्तर नीचे जाने से अब ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।पैलानी क्षेत्र में केन, यमुना व चंद्रावल तीनों नदियां गुजरती हैं। में हर वर्ष यहां के बाशिंदों को बाढ़ राहत चौप की तबाही झेलनी पड़ती है। इस वर्ष भी दस जुलाई से लगातार वर्षा बाद नदियों में जल स्तर बढ़ने सिलसिला शुरू हो गया था।वही केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शुक्रवार को दोनों नदियों में पानी उतरने लगा है।
जानकारी के लिए बता दें कि पैलानी से होकर गुजरी चंद्र वाल नदी में गुरुवार को गौरी कला अमारा और नंदा देव पडोहरा संपर्क मार्ग पर बने हफ्तों में ऊपर पानी आ गया था। यमुना वकेन में पानी कम होने से रपटों से भी पानी उतर गया है और लोगों ने राहत की सांस ली है।
Published on:
22 Jul 2023 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
