8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांदा
दंगल में महिलाओं ने मारी बाज़ी
Play video

दंगल में महिलाओं ने मारी बाज़ी

महिला व पुरुष पहलवानों को ट्राफी व नगद इनाम देकर सम्मनित किया गया।  
Google source verification

बाँदा. जनपद के कमासिन कस्बे में प्रांतीय दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें कई प्रान्तों से आए महिला व पुरुष पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच दिखाए। सभी कुश्तियों मे महिला कुश्ती आकर्षण का केंद्र बनी रही।
बतादें कि हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी विनोवा इंटर कालेज कमासिन मैदान पर विशाल इनामी दंगल का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश चंद्र कुरील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि नील रतन पटेल विधायक दल के नेता व विशिष्ट अतिथि बबेरु विधायक चन्दपाल कुशवाहा औऱ पूर्व विधायक बिशम्भर सिंह यादव रहे।
दंगल में बुंदेलखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार सहित दर्जनों प्रान्त से महिला व पुरुष पहलवानों ने अपने अपने दांव पेंच आजमाया लेकिन महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र बनी रही। सबसे बड़ी कुश्ती गोरखपुर के पूर्वांचल केसरी रहे उत्तम पहलवान और बुंदेलखंड केसरी झांसी के बालमुकुंद के बीच हुई जिसमें बालमुकुंद झांसी ने गोरखपुर के उत्तम पहलवान को चित कर दिया। इसी तरह महिला पहलवान पंजाब के गुरपीत सिंह कौर ने रोजी पहलवान दिल्ली को चित कर दिया। महिला व पुरुष पहलवानों को ट्राफी व नगद इनाम देकर सम्मनित किया गया।
पंजाब की महिला पहलवान गुरपीत सिंह कौर ने बताया कि हमें यहाँ पर बहुत अच्छा लगता है, जब मैं छोटे से गाँव में आती हूं, मैं लोगों से यह कहना चाहती हूं कि जब लडकियाँ लड़ सकती हैं तो लड़कियाँ देख क्यों नहीं सकती हैं, मैं चाहती हूं की इस बार से जब भी दंगल का आयोजन हो वहां पर महिलाओं की बैठने की जगह बनायी जाये क्योंकि जब लड़कियां देखेंगी तो उनके मन में भी कुछ करने का मन होगा तभी लड़कियां आगे बढ़ पाएंगी पर देखती हूं की यहां पर लड़कियों को बाहर नहीं निकलने देते हैं। मैं अपने वहन व महिलायों को यह सन्देश देना चाहती हु की आप भी किसी लडको से कम नही है आप भी आगे बढ़कर हिस्सा ले हो सकता है लडको के साथ आपकी बेटी की भी पहचान बढ़ जाए और अपने हक़ की लिए लड़ सके ।