
19 साल की नेहा कुमारी बनेंगी संन्यासी
केजीएफ. वैराग्य ही सच्चा सुख है एवं दीक्षा ही मोक्ष मार्ग का द्वार है। यह बात मुमुक्ष नेहा कुमारी ने कुशल भवन में केजीएफ संघ द्वारा किए अभिनंदन समारोह में व्यक्त किए।
मुमुक्ष की शोभायात्रा बाजे गाजे के साथ मनोहरलाल मुथा के निवास स्थान से प्रारम्भ हो कर चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हुई।
पुणे निवासी रतनलाल शिवलाल की पुत्री नेहा कुमारी (19) की दीक्षा पुणे में 31 जनवरी को होगी। वे कृतपुण्याश्री एवं सत्व पुण्याश्री की शिष्या बनेंगी।
---
महामंडल विधान 5 जनवरी को
बेंगलूरु. विल्सन गार्डन में दिगम्बर जैन महिला समिति की बैठक में महापीराष्टक का पाठ किया गया। स्वागत कोषाध्यक्ष किरण काला ने किया। अध्यक्ष सुशीला बज ने पांच जनवरी को शांतिनाथ महामंडल विधान के आयोजन की जानकारी दी।
सचिव राजुल बज मार्च में होनेवाले आठ दिवसीय तीस चौबीसी के महामंडल विधान की जानकारी दी। समिति की सदस्य 11 जनवरी को अरतिपुर की यात्रा करेंगी। नीलम अजमेरा ने भजन प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष बीना सेठी ने धन्यवाद दिया।
Published on:
26 Dec 2019 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
