11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 हजार लोगों को धोखा, चिट फंड कंपनी का मालिक गिरफ्तार

कार्रवाई : 85 करोड़ की ठगी का मामला

2 min read
Google source verification
crime

30 हजार लोगों को धोखा, चिट फंड कंपनी का मालिक गिरफ्तार

बेंगलूरु. मल्लेश्वरम पुलिस ने प्रदेश के 10 हजार से अधिक लोगों से लगभग 85 करोड़ रुपए ठगने के आरोप में एक चिटफंड कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कृष्ण प्रसाद (48) के तौर पर की गई है। उसने मल्लेश्वरम में त्रिपुर चिट फंड कंपनी आरंभ की थी।

कंपनी में रुपए जमा कराने पर अधिक ब्याज देने और कई त्योहारों पर कीमती उपहार देने की घोषणा की थी। उसने कई माह तक लोगों को रुपए जमा कराने पर अधिक ब्याज राशि और त्योहारों पर कीमती उपहार भी दिए। जिससे लोगों को कंपनी पर अधिक विश्वास होने लगा। हजारों लोगों ने कंपनी में रुपए जमा कराने लगे।

तमिलनाडु का आरोपी सबसे पहले 18 साल पूर्व तमिलनाडु के कई शहरों में त्रिपुर चिटफंड कंपनी आरंभ की। इसकी कई शखाओं को कर्नाटक, केरल औरआंध्र प्रदेश में खोलीं। हजारों लोगों ने अपना नामों का पंजीयन करवा कर लाखों रुपए जमा करवाए।

एक अनुमान के अनुसार चारों राज्यों में 30 हजार लोगों ने रुपए जमा कराए थे। गत वर्ष अक्टूबर में आरोपी करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया। रुपए जमा करने वाले एजेंटों को राशि लौटाने की मांग करने लगे। सभी शाखाओं के निदेशक भी पलायन हो गए। कई लोगों ने थानों में आरोपी के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई। बेंगलूरु में कई नागरिकों ने मल्लेश्वरम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी को गिरफ्तार करने विशेष दल गठित किया गया था। उधर, चेन्नई पुलिस ने आरोपी को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भेजा था। इसकी सूचना मिलने पर मल्लेश्वरम पुलिस ने न्यायालय से अनुमति लेकर आरोपी को पूछताछ के लिए पांच दिनों तक हिरासत में लिया है। जांच से पता चला है कि नवंबर 2016 में नोट बंदी होने पर कंपनी को अधिक नुकसान हुआ था।

आयकर विभाग ने भी कई छापे मारे थे। इसलिए लोगों को रुपए लौटाने में दिक्कत होने लगी। लगभग 400 करोड़ रुपए के अपार्टमेेंट और विला मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गोवा , हैदराबाद, बेंगलूरु और अन्य शहरों में खरीदे जाने का पता चला है। पुलिस इन सभी संपत्तियों को कब्जे में लेकर इनकी नीलामी कर लोगों को रुपए लौटाने का फैसला लिया है।