28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साहित्यिक बैठक के लिए जुटाई राशि

एमजी रोड स्थित गांधी प्रतिमा के सामने 'सहिष्णुता के लिए राष्ट्रीय साहित्यिक बैठक' के लिए राशि एकत्रित की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 29 Aug 2018, 5:50 PM IST

janism

साहित्यिक बैठक के लिए जुटाई राशि

बेंगलूरु. थिएटर कलाकार प्रसन्ना, वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी एचएस डोरेस्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता कुुमार जागीरदार व ग्राम सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को एमजी रोड स्थित गांधी प्रतिमा के सामने 'सहिष्णुता के लिए राष्ट्रीय साहित्यिक बैठकÓ के लिए राशि एकत्रित की।


धूमधाम से मनाया देवी महोत्सव
मंड्या. नागमंमला तहसील के जोडनरलीकेरे गांव में अरमन्नाम्मा देवी महोत्सव सोमवार रात धूमधाम से संपन्न हुआ। ग्राम हब्बा महोत्सव के मौके पर गांव को विद्युत रोशनी से सजाया गया। मंदिर में उमड़े भक्तों ने पूजा अर्चना कर गांव में खुशहाली की कामना की। देर शाम निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा से स्वागत कर देवी के दर्शन किए। बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। मंड्या शहर के राघवेंद्र स्वामी मठ में गुरु राघवेंद्र स्वामी आराधना महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

भूस्खलन के चलते ट्रेन निरस्त
बेंगलूरु. मैसूरु मंडल के डोनिगल-येडेकुमेरी, कडगरा वल्ली, श्रीबगिलु खण्ड में भूस्खलन के कारण कुछ रेलगाडि़ंया निरस्त की गई है।
रेल प्रशासन के अनुसार केएसआर बेंगलूरु-कन्नूर कारवार एक्सप्रेस 16517/16523 मंंगलवार को केएसआर बेंगलूरु से निरस्त की गई। केएसआर बेंगलूरु-कन्नूर कारवार एक्सप्रेस 16511/16513 को 31 अगस्त तक निरस्त रहेगी। कन्नूर कारवार-केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस 16512/16514 बुधवार को निरस्त रहेगी। कन्नूर कारवार-केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस 16518/16524 को कन्नूर कारवार से 30 अगस्त से 1 सितम्बर तक निरस्त किया है।

विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
मण्ड्या. पिहल्ली गांव में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने समय पर बस नहीं चलने व चालकों की मनमानी के कारण बस यथा स्थान पर नहीं रोकने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ग्रामीणों ने भी भाग लिया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर जाम लग गया। एक घंटे तक चले प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने कहा कि रूट में बस का परिचालन कम होता है। चालक बस नहीं रोकते, उनकी मनमानी के कारण स्कूल पहुंचने में देरी होती है। प्रदर्शन कर रहे छात्र रमेश कुमार से परिवहन मंत्री डीसी तमन्ना ने फोन पर बात की। इसके बाद प्रदर्शन बंद किया गया।