8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला परिषद बेंगलूरु शाखा को पुरस्कार

वदया के अच्छे कार्य के लिए पुरस्कार मिला

2 min read
Google source verification
jainism

महिला परिषद बेंगलूरु शाखा को पुरस्कार

बेंगलूरु. अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद बेंगलूरु की शाखा ने उज्जैन में आचार्य नित्यसेन सूरीश्वर की निश्रा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संयुक्त वार्षिक सम्मेलन में भाग लिया। बेंगलुरु शाखा के अध्यक्ष प्रेमा बेन मुथा, सह सचिव मधु बेन ओस्तवाल के नेतृत्व मे 40 सदस्यों की टीम ने सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर बेंगलूरु शाखा को रचनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अंगूर बाला, उपाध्यक्ष गुणबाला नाहर, महामंत्री पदमा सेठिया ने पुरस्कार प्रदान किया। जीवदया के अच्छे कार्य के लिए पुरस्कार मिला।


करें सेवा, पाएं मेवा
बेंगलूरु. हनुमंतनगर जैन स्थानक में साध्वी सुप्रिया ने कहा कि सेवा शब्द बहुत छोटा है पर इसका फल संसार में बहुत बड़ा मिलता है। सेवा करना बहुत गहन कठिन कार्य है। उन्होंने कहा कि संसार में दान देने वाले भी लाखों मिल जाएंगे लेकिन सेवा का कार्य करने वाले कुछ विरले ही मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि सेवा करना हर किसी मानव के बस की बात नहीं हे।

सेवा का कार्य करने वालों को यहां बहुत कुछ झेलना, त्याग करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य के दौरान मान-अपमान आदि कई सम विषम परिस्थितियों के दौरान सेवा करने वालों को अपने मन में हीनभावों को नहीं लाते हुए अपना एकमात्र लक्ष्य सेवा को सर्वोपरि आगे रखना होगा। साध्वी सुविधि ने भजन की प्रस्तुति दी। संघ अध्यक्ष हुकमी चंद कांकरिया, संघ मंत्री महावीर चंद धारीवाल ने स्वागत किया। संचालन उपाध्यक्ष अशोक कुमार गादिया ने किया।


उपवास दिवस मनाया
बेंगलूरु. श्रीरामपुरम जैन स्थानक में साध्वी दिव्यज्योति के सान्निध्य में युवाचार्यभगवंत के 52वें जन्मोत्सव का दूसरा दिन सोमवार को उपवास दिवस के रूप में मनाया गया। साध्वी ने कहा कि परमात्मा ने प्राणीमात्र के लिए अनुत्तर सर्वोत्तम धर्म का कथन किया और अनुत्तर ध्यान की प्रेरणा देते हैं। मंगलवार को युवाचार्य भगवंत के जीवन से संबंधित नाटिका का मंचन किया जाएगा। साध्वी वैभवश्री का 26वां उपवास रहा।