6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्रिशला महिला मंडल ने किए गुरु दर्शन

दर्शन यात्रा सानंद संपन्न हुई
2 min read
Google source verification
jainism

त्रिशला महिला मंडल ने किए गुरु दर्शन

बेंगलूरु. राजाजीनगर त्रिशला महिला मंडल की ओर से प्रतिवर्ष की भांति 24 सदस्यों ने हैदराबाद, सिकंदराबाद, औरंगाबाद, जालना, रायचूर, मानवी आदि जगहों पर विराजित साधु-साध्वियों के दर्शन किए। अध्यक्ष सायरबाई लोढ़ा, मंत्री कांता बागरेचा, उपाध्यक्ष कमलाबाई भलगट, कोषाध्यक्ष हेमा लुंकड़, सहमंत्री रेखा डागा के सान्निध्य में सदस्यों ने गुरु भगवंतों को बेंगलूरु की तरफ विहार कर पधारने की विनती की। दर्शन यात्रा सानंद संपन्न हुई।


किसी का ऋण अपने सिर पर नहीं रखें
बेंगलूरु. शांतिनगर जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ में आचार्य महेंंद्र सागर सूरी ने कहा कि ऐसे तो हम कभी भी तीर्थंकर भगवंत के उपकारों से मुक्त नहीं हो सकते फिर भी पूजन महापूजन भजन कीर्तन जैसे आयोजन स्वयं करके या किसी के द्वारा हो रहे उन भक्ति कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपकारों का बदला चुकाने के भाव से भक्ति में गीत गान नृत्यादि करके प्रभु के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव महापूजन ये सब प्रभु के उपकारों का स्मरण करते हुए किया जाने वाला महत्वपूर्ण ऋणाजंलि का महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। हम अपने घर संसार में भी व्यवहारिक तौर पर समझ और स्मरण रखते हैं कि किसी का कर्ज, ऋण अपने सिर पर नहीं रखना चाहिए। जितना भी जल्द हो सके उससे मुक्त हो जाना चाहिए, ये मानते हुए व्यक्ति ऋण मुक्त होने के लिए हर संभव कोशिश करके मुक्त भी हो जाता है।


ठगना इंसानियत का धर्म नहीं
चामराजनगर. गुंडलपेट स्थानक में साध्वी साक्षी ज्योति ने कहा कि आज लोग अपने तरीकों से दुनिया को ठग रहे हैं मगर हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हम जितने भी तरीकों से लोगों को ठगेंगे उन सब तरीकों से स्वयं ठगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठगना इंसानियत का धर्म नहीं है, जो इस अधर्म का सेवन करेंगें वे इस अधर्म के शिकार भी बनेंगे। जो आज लोगों को शिकार बना रहे हैं कल खुद भी जरुर शिकार बनेंगे। सभा में दिल्ली, बेंगलूरु से श्रद्धालु साध्वी के दर्शन के लिए पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग