
तीखी टाइगर का मास्टर ट्राफी पर कब्जा
बेंगलूरु. अखिल भारतीय भंसाली समाज दक्षिण के तत्वावधान में भंसाली फाउंडेशन द्वारा कर्नाटक बेडमिंटन एसोसिएशन वसंतनगर में आयोजित बेडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबले में तीखी टाइगर ने जीत दर्ज कर मास्टर ट्राफी प्राप्त की। उपविजेता जोजावर चैम्पियन रही। समापन समारोह में खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किए। अध्यक्ष किशोर भंसाली, राष्ट्रीय युवाध्यक्ष राजेश भंसाली, भंसाली फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक भंसाली, उपाध्यक्ष दीपचन्द भंसाली, सचिव महावीर भंसाली, मनोहर भंसाली, मास्टर ट्रॉफी के प्रायोजक बाबूलाल प्रकाशकुमार भंसाली, जर्सी प्रायोजक मिठालाल भंसाली, सुरेश भंसाली, रमेश भंसाली एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे। संचालन संदीप भंसाली, अक्षित भंसाली ने किया।
जैन प्रीमियर लीग शुरू
बेंगलूरु. कुमारापार्क जैन यूथ एसोसिएशन के तत्वावधान में बेल स्पोट्र्स क्लब के बीआर अम्बेडकर स्टेडियम में तीन दिवसीय क्रिकेट चैम्पियनशिप फुचुरा कप प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही है। पहले दिन हर टीम ने दो मैच खेले।
साध्वी का विहार
मैसूरु. साध्वी साक्षी ज्योति और पूजा ज्योति सोमवार को नंजनगुड से विहार कर कडकोला के पास केइबीइए इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग पहुंचे। श्रावकों ने विहार सेवा का लाभ लिया।
Updated on:
28 Nov 2018 12:27 am
Published on:
28 Nov 2018 12:27 am
