25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड प्री-स्कूल एजुकेशन में डिप्लोमा शुरू करेगा बीसीयू

डॉ. मनमोहन सिंह बेंगलूरु सिटी यूनिवर्सिटी Dr. Manmohan Singh Bengaluru City University ने मंगलवार को डिप्लोमा और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। कन्नड़ और अंग्रेजी में उपलब्ध विश्वविद्यालय राज्य में पहली बार आंगनबाड़ी और प्री-प्राइमरी स्कूलों के कर्मचारियों को पेशेवर प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से डिप्लोमा इन […]

less than 1 minute read
Google source verification

डॉ. मनमोहन सिंह बेंगलूरु सिटी यूनिवर्सिटी Dr. Manmohan Singh Bengaluru City University ने मंगलवार को डिप्लोमा और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

कन्नड़ और अंग्रेजी में उपलब्ध

विश्वविद्यालय राज्य में पहली बार आंगनबाड़ी और प्री-प्राइमरी स्कूलों के कर्मचारियों को पेशेवर प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड प्री-स्कूल एजुकेशन शुरू करेगा। यह कार्यक्रम कर्नाटक सरकार से मान्यता प्राप्त होगा।कुलपति प्रो. रमेश बी. की उपस्थिति में कुलसचिव ए. नवीन जोसेफ ने कम्युनिटी बेस्ड रिहैबिलिटेशन नेटवर्क (दक्षिण एशिया) की क्षेत्रीय सलाहकार डॉ. इंदुमति राव के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। एक वर्षीय यह डिप्लोमा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में कन्नड़ और अंग्रेजी में उपलब्ध रहेगा। पीयूसी उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जबकि तीन वर्ष का अनुभव रखने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एसएसएलसी योग्यता पर्याप्त होगी। छह माह का प्रमाणपत्र

डिजिटल व डेटा कौशल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उभरती तकनीकें

इसके अलावा, रीच माई हायर फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ओ.पी. गोयल के साथ कौशल एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण हेतु एमओयू किया गया। 90 घंटे के इस प्रशिक्षण में डिजिटल व डेटा कौशल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उभरती तकनीकें और सॉफ्ट स्किल्स शामिल होंगी। समारोह में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी व प्राध्यापक उपस्थित रहे।