7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेंगलूरु तकनीकी सम्मेलन नवम्बर-दिसम्बर में : जार्ज

यह सम्मेलन 29, 30 नवम्बर तथा 1 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा

2 min read
Google source verification
namma bengaluru

बेंगलूरु तकनीकी सम्मेलन नवम्बर-दिसम्बर में : जार्ज

बेंगलूरु. प्रदेश के आइटी-बीटी, विज्ञान एवं तकनीकी मामलों के मंत्री केजे जार्ज ने कहा है कि आईटी-बीटी व नैनो तकनीक के क्षेत्र में नए आविष्कारों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए इसी साल नवम्बर दिसम्बर माह में तीन दिवसीय बेंगलूरु अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन 29, 30 नवम्बर तथा 1 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा।

जार्ज ने बुधवार को बताया कि पूर्व में बेंगलूरु बायो सहित विविध तकनीक के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। अब उसका स्वरूप बदलकर 'बेंगलूरु टेक मेलाÓ आयोजित किया जाएगा। राज्य में अनुसंधान-विकास, निवेश तथा विस्तार सहित विभिन्न मकसद के साथ आयोजित किए जा रहे इस मेले में अंतरराष्ट्रीय स्तर से तकनीशियनों को आमंत्रित करके सूचना, जैव व नैनो तकनीक के क्षेत्र में सूचनाओं का आदान-प्रदान व विचार मंथन किया जाएगा। बेंगलूरु आइओटी तथा 5जी तकनीकी अनुसंधान का प्रमुख केन्द्र है और पूरे विश्व में अग्र्रगण्य है, लिहाजा बेंगलूरु टेक मेला इसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण होगा।

इस मेले में भाग लेने के लिए स्टार्टअप, कार्पोरेट जगत तथा अनुसंधान संस्थाओं को आमंत्रित किया जाएगा। केन्द्र ने डिजिटल इकोनॉमी को 5 अरब रुपए तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है और कर्नाटक का इसमें 30 से 40 फीसदी योगदान रहा है। सम्मेलन का आयोजन 29, 30 नवम्बर व 1 दिसम्बर को किया जाएगा और अगस्त माह में इस सम्मेलन की रूपरेखा का खुलासा किया जाएगा। राज्य में पहले ही अनेक कंपनियां तकनीकी क्षेेत्र में कार्य कर रही हैं और इन कंपनियों को विदेशी कंपनियों का सहयोग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

उद्योगों की जमीन के गलत इस्तेमाल पर नोटिस
जार्ज ने कहा कि उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार से भूमि लेने के बाद उद्योग शुरू नहीं करने व भूूमि का दूसरे कामों में इस्तेमाल करने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। निर्धारित समयावधि के भीतर उद्योग शुरू नहीं करने पर सरकार को कार्रवाई करने, दंड लगाने या भूमि को वापस लेने का अधिकार है। राज्य सरकार के पास भूमि बैंक में भी पर्र्याप्त जमीन है। चामराजनगर में 1400 एकड़ भूमि में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया गया है, जहां टेक्सटाइल व फूड पार्क की स्थापना को वरीयता दी गई है।

इस क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए अनेक देशी व विदेशी कंपनियों ने पहल की है। इसी तरह मैसूरु शहर में 4500 करोड़ रुपए के पंूजी निवेश के अवसर वाले औद्योगिक वृत की स्थापना की गई है। एशियन पेन्ट्स कंपनी ने यहां पर 2500 करोड़ रुपए की निवेश करने की पहल की है। चेन्नई-तुमकूरु-हुब्बली गलियारे के तहत तुमकूरु में 10 हजार एकड़ भूमि में विशाल औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। इसे बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए केन्द्र सरकार 3 हजार करोड़ रुपए देगी।