18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है सन्दलवुड की सर्वश्रेठ फिल्म

मंजुनाथ हेगड़े को सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता तथा रेखा को सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री चुना गया है

2 min read
Google source verification
sandalwood

शुद्धि को सर्वश्रेठ कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार

बेंगलूरु. 2017 के कैलेंडर वर्ष के लिए कन्नड़ फिल्म पुरस्कार चयन के लिए एनएस शंकर की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी जिसके अनुसार कन्नड़ फिल्म शुद्धि को वर्ष 2017 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के तौर पर चुना गया है वहीं मार्च 22 को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

शुद्धि फिल्म के निर्माता मादेश टी. भास्कर को केसीएन गौड़रू पुस्र्कार के तौर पर एक लाख रुपए नकद व 50 ग्राम सौने का पदक दिया जाएगा वहीं इसी फिल्म के निर्देशक आदर्श एच. ईश्वरप्पा को एच.एल.एन. सिम्हा पुरस्कार में एक लाख रुपए नकद व 50 ग्राम सोने का पदक दिया जाएगा। चयन समिति ने निर्माता हरीश शेरगार द्वारा निर्मित व कुड्लु रामकृष्णा द्वारा निर्देशित मार्च 22 को दूसरी सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म चुना है।

फिल्म के निर्माता व निर्देशक को 75 हजार रुपए व 100 ग्राम का रजत पदक दिया जाएगा। फिल्म पड्डाई को तीसरी सर्वेश्रेष्ठ फिल्म के तौैर पर चुना गया है। फिल्म के निर्माता नित्यानंद पई तथा निर्देशक अभय सिम्हा को 50 हजार रुपए का नकद पुरस्कार व 100 ग्राम का रजत प्रदक प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा। चयन समिति ने हेब्बेट रामक्का को विशेेष सामाजिक सरोकार वाली फिल्म के तौर पर चुना है।

निर्माता सविराज सिनेमा तता निर्देशक एनआर नंजुंडे गौड़ा को 75 हजार रुपए का नकद पुस्कार व 100 ग्राम का रजत पदक दिया जाएगा। फिल्म राजकुमार को सर्वश्रेष्ठ जनप्रिय मनोरंजन फिल्म के तौर पर चुना गया है जबकि फिल्म एलेयरू नावु गेलेयरु को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म के तौर पर चुना गया है। इसी तरह फिल्म अयना को पहली बार निर्देशन की गई निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के तौर पर चुना गया है।

कोंकणी भाषा में बनी सर्वश्रेष्ठ कर्नाटक क्षेत्रीय फिल्म के पुरस्कार के लिए फिल्म सोफिया को चुना गया है। फिल्म पंजरी में उत्कृष्ट अभिनय के लिए विश्रत नायक को सर्वश्रेष्ठ अनिेता के लिए दिए जाने वाले सुब्बया नायडू पुरस्कार के लिए चुना गया है वहीं फिल्म हेब्बेट रामक्का में भावपूर्ण अभिनय के लिए तारा अनुराधा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुस्र्कार के लिए चुना गया है।

मंजुनाथ हेगड़े को सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता तथा रेखा को सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए कंगुलाबी फिल्म के लिए हनुमंत बी.हालीगेरी तथा नीरू तंदवरु फिल्म के लिए अंबरेश नागदोणी को चुना गया है।

सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखन के पुरस्कार के लिए वेंकट भारद्वाज, संवाद लेखन के लिए एस.जी. सिद्धरामय्या, सर्वश्रेष्ठ छायाकार के पुरस्कार के लिए संतोष रई पाताजी, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के पुरस्कार के लिए वी. हरिकृष्णा, सर्वश्रेष्ठ संपादन के लिए हरीश कोम्मे, सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता के पुरस्कार के लिए मास्टर कार्तिक, सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता के पुरस्कार के लिए श्लफा सालीग्राम, सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशक के पुरस्कार के लिए रवि एसवी, सर्वश्रेष्ठ गीतकार के पुरस्कार के लिए जेएम प्रहलाद, सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक के पुरस्कार के लिए तेजस्वी हरिदास, सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका के पुरस्कार के लिए अपूर्वा श्रीधर, निर्णायक के विशेष पुरस्कार के लिए श्रीदर्शन तथा सर्वश्रेष्ठ निर्माण संचालक के पुरस्कार के लिए सुरेश के. को चुना गया है।