
बेंगलूरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा को उसके जन संकल्प दौरों के दौरान भारी समर्थन मिला और भाजपा अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों में निस्संदेह 150 सीटें जीतेगी।
उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा समर्थन है। हमारी उम्मीद से ज्यादा। लोग बड़े पैमाने पर भाजपा पर अपना विश्वास दिखा रहे हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और भी बढ़ गया है।
भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए समर्थन जुटाने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। बोम्मई और पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येडियूरप्पा के नेतृत्व वाली एक टीम पहले ही कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि निस्संदेह जन संकल्प यात्रा विजय संकल्प यात्रा बन जाएगी। निश्चित तौर पर 2023 में हम 150 सीटें जीतेंगे।
मालूम हो कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील के नेतृत्व में एक अन्य टीम ने धारवाड़ और बेलगावी संभाग की 13 विधानसभा सीटों को कवर किया है। राज्य में पार्टी के मामलों की देखरेख करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने तीन सीटों का दौरा किया है।
Published on:
15 Oct 2022 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
