
बेंगलूरु. अपनी जीत के प्रति आश्वस्त मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की लहर चल रही है और उसका सरकार बनाना तय है।
बेलगावी में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे किसी सर्वे में विश्वास नहीं करते। कांग्रेस की सत्ता में वापसी सुनिश्चत है, इसमें कोई संदेह की गुंजाइश नहीं है।
आयकर विभाग के छापों पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या भाजपा में कोई पैसा लूटने वाला नहीं है। सिर्फ कांग्रेस में ही है। आयकर छापेमारी की कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से नहीं होनी चाहिए। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। आयकर विभाग को पहले नेताओं के बारे में पुख्ता जानकारी और सबूत जुटाना चाहिए और उसी आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्हें बेवजह किसी पार्टी विशेष के नेताओं को परेशान करने का कोई अधिकार नहीं है। दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लडऩे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी की रणनीति है और उनके बादामी से चुनाव लडऩे के फैसले से वहां के कार्यकर्ताओं को मनोबल काफी बढ़ा है। पार्टी के कार्यकर्ता खुद चुनावी अभियान में लगे हैं। उन्हें हार का कोई डर नहीं है।
वे चामुंडेश्वरी और बादामी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाओं में की गई कटौती पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को यह अहसास हो चुका है कि वे चुनाव जीतने वाले नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस मुलबागल में निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करेगी जहां से पार्टी उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है।
4 साल बाद भी नहीं आए अच्छे दिन
खुद को पूरे विपक्ष के निशाने पर बताते हुए सिद्धरामय्या ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' नारे की खिंचाई की। शनिवार को हुक्केरी में कांग्रेस प्रत्याशी एबी पाटिल के पक्ष में जनसभा में सिद्धू ने कहा कि मोदी का यह नारा कुछ नहीं बल्कि 'सबका विनाश' है। यही नरेन्द्र मोदी के बहुप्रचारित नारे की आड़ में भाजपा का प्रमुख एजेंडा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही समाज को धर्म और वर्ग के नाम पर बांटने के बीच बोती रही है। भाजपा जेल जा चुके लोगों की पार्टी है। इस पार्टी के अधिकांश बड़े-बड़े नेता जेल की यात्रा कर चुके हैं। जेल जाकर आने वालों में न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश के अन्य राज्यों के भाजपा नेताओं की लंबी फेहरिश्त है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री पद के दावेदार ने कई सप्ताह जेल में गुजारे हैं। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी जेल में वक्त गुजारा है, यहां तक कि निर्वासन भी झेला है।
सिद्धरामय्या ने जन समूह से कहा कि जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आपके नगर में आएं तो उनसे पूछिए कि 'वे जेल क्यों गए थे?Ó प्रदेश के भाजपा नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येड्डियूरप्पा, कट्टा सुब्रमण्य नायडू, जनार्दन रेड्डी, कृष्णय्या सेट्टी, एच हालप्पा आदि नेता भ्रष्टाचार, दुव्र्यवहार आदि मामलों में जेल जाकर लौटे हैं और जमानत पाकर घूम रहे हैं। क्या ऐसे लोगों को सत्ता में आना चाहिए?
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। हम जानना चाहते हैं कि सत्ता में चार साल गुजरने के बावजूद 'अच्छे दिन कहां हैं?' काला धन की विदेशों से वापसी और प्रत्येक नागरिक के खाते में १५ लाख रुपए जमा करने के वादे का क्या हुआ?
सिद्धू ने कहा कि मोदी न तो रोजगार सृजन कर सके, न काला धन वापस ला सके और न ही किसानों के कल्याण के लिए उन्होंने कोई प्रयास किया। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में अपने शासनकाल के दौरान 2013 के किए गए लगभग सभी 165 वादे पूरे किए हैं। भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच यही अंतर है। हमने अपनी ओर से किसानों का ऋण भी माफ किए हैं।
उन्होंने कहा कि जनता दल (ध) के नेता दावा करते हैं कि वे किसानों का पूरा ऋण माफ करेंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि जब वे मुख्यमंत्री थे और जब उनके पिता प्रधानमंत्री थे उन्होंने किसी किसान को ऋण माफ नहीं किया।
Published on:
29 Apr 2018 01:18 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
