15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों को भड़का रही भाजपा : परमेश्वर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल किसान हित की रक्षा की बातें करते है लेकिन किसानों का ऋण माफ करने से स्पष्ट रूप से इनकार करते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
jaini

किसानों को भड़का रही भाजपा : परमेश्वर

बेंगलूरु. बेंगलूरु. उप मुख्यमंत्री डॉ.जी.परमेश्वर ने कहा कि भाजपा सत्ता प्राप्त करने में विफल होने की वजह से गठबंधन सरकार के खिलाफ किसानों को भड़का रहा है।

उन्होंने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी के 101वें जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल किसान हित की रक्षा की बातें करते है लेकिन किसानों का ऋण माफ करने से स्पष्ट रूप से इनकार करते हैं।

गठबंधन सरकार ने 49 हजार करोड़ रुपए का ऋण माफ किया। भाजपा को किसानों की ङ्क्षचता है तो केंद्र सरकार पर दबाव डाल कर कृषि ऋण माफ कराएं।

उन्होंने कहा कि इदिरा गांधी ने 15 साल तक शासन किया और अपनी अलग छाप छोड़ी थीं। उन्होंने हरित क्रांति के जरिए किसानों की जिंदगी बदल दी। बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर गरीबों के पास ले गई थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निदेश गुंडूराव के कहा कि कांग्रेस ने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और योजनाओं के कारण ही देश आज तरक्की कर रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खन्ड्रे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या, पूर्व मंत्री मोटम्मा और अन्य कई जनप्रतिनिधि और नेता उपस्थित थे।