5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर से केरल निवासी भाई-बहन की मौत

चामराजनगर जिले में गुंडलूपेट के पास मंगलवार सुबह एक टोल गेट पर कार और टेंपो ट्रैवलर के बीच टक्कर होने से केरल के मलप्पुरम के दो भाई-बहनों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
car-crash

बेंगलूरु. चामराजनगर जिले में गुंडलूपेट के पास मंगलवार सुबह एक टोल गेट पर कार और टेंपो ट्रैवलर के बीच टक्कर होने से केरल के मलप्पुरम के दो भाई-बहनों की मौत हो गई। गुंडलूपेट के बेंडागली गेट पर हुए इस हादसे में मुसकानुल फिरदौस (21) और शहशाद (24) की मौत हो गई।

इस हादसे में उनके पिता और कोंडोट्टी के मूल निवासी अब्दुल अजीज (45), परिवार के सदस्य शासिया (25), सिनान (17), आदिल (16), शनिज (16), एडम (4) और आठ महीने का अयाथ घायल हो गए।

मैसूरु की पारिवारिक यात्रा पर जा रहे इस परिवार की कार मंगलवार की तड़के टेंपो ट्रैवलर से टकरा गई।

घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दो को विशेष देखभाल के लिए गुंडलूपेट से कोझिकोड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।