9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

कुछ प्रोफेसर अंदरखाने इसके खिलाफ बगावत के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
crime

एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

कानपुर. कल्याणपुर थानाक्षेत्र स्थित आईआईटी के चार प्रोफेसरों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। जिसके कारण पूरे संस्थान में हड़कंप मच गया और कुछ प्रोफेसर अंदरखाने इसके खिलाफ बगावत के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

मामले पर सीओ राजेश त्रिपाठी ने बताया कि एयरोस्पेस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुब्रह्मण्यम सडरेला ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर उन्हें अरेस्ट कर जेल भेजा जाएगा।

आईआईटी के एयरोस्पेस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुब्रह्मण्यम सडरेला ने प्रोफेसर ईशान शर्मा, प्रोफेसर संजय मित्तल, प्रोफेसर राजीव शेखर और प्रोफेसर चंद्रशेखर उपाध्याय व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

इन चारो ंपर आरोप है कि इन्होंने ई-मेल के जरिए उनकी पीएचडी डिग्री के प्रति भ्रांतियां फैलाई और जातिसूचक अपशब्द कहे थे। सडरेला ने पूरे प्रकरण की शिकायत निदेशक से की थी।

चार प्रोफेसरों की टीम ने मामले की जांच की और उन्होंने अपनी रिपोर्ट पर चारों को दोषी पाया। इसी के बाद सडरेला ने इनके खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी।

प्रोफेसर सडरेला ने चारों प्रोफेसर पर कार्रवाई नहीं होने पर इसकी शकायतएससी-एससी आयोग से की थी।

उनकी शिकायत पर दस अप्रैल 2018 को आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में सुनवाई हुई और उसी दिन कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए।