27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तप पूर्वक मनाया युवाचार्य महेंद्र ऋषि का जन्मदिवस

साध्वी सुमित्रा ने तपस्वी के तप की अनुमोदना करते हुए श्रद्धलुओं को मंगलपाठ प्रदान किया

2 min read
Google source verification
jainism

तप पूर्वक मनाया युवाचार्य महेंद्र ऋषि का जन्मदिवस

बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ हनुमंतनगर के तत्वावधान में साध्वी सुमित्रा, साध्वी सुप्रिया आदि ठाणा के सान्निध्य में शुक्रवर को युवाचार्य महेंद्र ऋषि का 51वां जन्मदिवस दो दो सामायिक आराधना के साथ सामायिक दिवस के रूप में तप पूर्वक मनाया गया। तपस्वी सुमन धोका ने 30 उपवास मासखमण के प्रत्याख्यान ग्रहण करते हुए युवाचार्य के जन्मदिवस के प्रसंग पर तप रूपी भेंट प्रस्तुत की।

साध्वी सुमित्रा ने तपस्वी के तप की अनुमोदना करते हुए श्रद्धलुओं को मंगलपाठ प्रदान किया। प्रारंभ मे साध्वी सुप्रिया ने कहा कि जिनकी गुणों में रुचि होती है वह गुरु है। गुरु महिमा का वर्णन करते हुए युवाचार्य के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य के साथ सफल संयमी जीवन की मंगलकामना की। साध्वी सुविधि ने तप गीतिका पेश की। सभा में संघ द्वारा तपस्वी सुमन का बहुमान किया गया।

संघ अध्यक्ष हुक्मीचंद कांकरिया, मंत्री महावीरचंद धारीवाल ने स्वागत किया। संचालन उपाध्यक्ष अशोक कुमार गादिया ने किया। सभा में हंसा सेठिया, नियति धोका, शांति धोका, प्रीति सकलेचा, युवाध्यक्ष राजेश गोलेच्छा ने तप अनुमोदना भाव व्यक्त किए। चेन्नई वडपलनी अध्यक्ष बुधराज भंडारी, मंत्री देवीचंद बरलोटा आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

टैलेंट शो में दी मनमोहक प्रस्तुतियां
बेंगलूरु. सिवांची ओसवाल जैन महिला संघ की ओर से धाकूबाई मिश्रीमल राणावत अतिथि भवन में ओल्ड इज गोल्ड टैलेंट शो आयोजित किया गया। अध्यक्ष रेखा छाजेड़ ने स्वागत किया। मंत्री कांता बागरेचा ने संघ की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने प्रायोजक बदामीदेवी छगनलाल श्रीमाल का सम्मान किया। कार्यक्रम में सोनाली ललवानी, रेशमी भोजानी, नीतू भोजानी, संगीता मुणोत ने प्रस्तुति दी। संचालन संगीता मालानी व आशा छाजेड़ ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सदस्याओं ने उत्साह से भाग लिया। वीडियो मेकिंग स्पद्र्धा के बाद सदस्यों ने गब्बरसिंह, बसंती आदि पात्रों की वेशभूषा में किरदार निभाए।

आ लौट के आ जा गुरुदेव...
मैसूरु. शहर के उमा टॉकीज मार्ग पर स्थित गुरुदेव शांति सूरी मंदिर में गुरुदेव के 75वें निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। सुमतिनाथ जैन नवयुवक संगीत मंडल द्वारा 'आ लौट के आ जा गुरुदेव, तुझे तेरे भक्त बुलाते हैं..., मेरे प्यारे प्रभु गुरुवर, तेरी मुझ पे नजर मैं तेरा हो गया तू मेरा हो गया...छाई काली घटाएं तेरी छतरी के नीचे हूं मैं मुझे डरने की क्या बात है...जैसे गीत प्रस्तुत किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।