
बेंगलूरु. मुख्य सचिव के.रत्नप्रभा ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव प्रदेश की पुलिस के लिए एक चुनौती से कम नहीं है और पुलिस को इस चुनौती को स्वीकार करना होगा।
उन्होंने सोमवार को कोरमंगला में कर्नाटक राज्य पुलिस आरक्षी पुलिस बल (केएसआरपी) मैदान में पुलिस ध्वज दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि उन्हें विश्वास है कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे। देश के सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों की निगाहें कर्नाटक पर है। वह यह देखना चाहते है कि चुनाव किस तरह होंगे। इन सभी बातों का ध्याान रख कर पुलिस कर्मचारियों का काम करना होगा। सबसे ज्यादा चुनावों के अवसर पर नीति संहिता का उल्लंघन होता है। इस पर कड़ी नजर रखनी होगी।
उन्होने कहा कि पुलिस ने असाधारण कौशल्य, कर्तव्य निष्ठा, जटिल अपराध मामलों की जांच कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने, हिम्मत और साहस प्रदर्शित किया है। प्रदेश में छह सौ नागरिकों के लिए एक पुलिस कांस्टेबल है और कम से कम दो सौ नागरिकों के लिए एक पुलिस कांस्टेबल होना चाहिए।
रत्नप्रभा ने कहा कि बेंगलूरु और प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में आपराधिक वारदातें अधिक हो रही हैं। इसके अलावा पुलिस गश्त बढ़ानी होगी। पुलिस विभाग में काम करना कोई आसान बात नहीं है। पुलिस कर्मी कई घंटों तक परिवार के सदस्यों से दूर रहते है। उन्हें बच्चों की शिक्षा और घरेलू समस्याओं पर भी ध्यान देने का अवसर भी नहीं मिलता।
प्रदेश की पुलिस अच्छा कार्य कर रही है, जिससें देश में प्रदेश की पुलिस का अच्छा नाम है। इन दिनों पुलिस कर्मियों पर हमलों की वारदातें अधिक हो रही है। समाज में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का साथ देना जरूरी है। समाज में शांति बनाए रखने नागरिकों को भी सहयोग देना जरूरी है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रजनीश गोयल, समेत कई वरिष्ट पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
Published on:
03 Apr 2018 06:42 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
